फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   After the death of the patient, the pilgrims created a ruckus

मरीज की मौत होने पर तीमारदारों ने किया हंगामा

Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
After the death of the patient, the pilgrims created a ruckus
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ओपीडी में शुक्रवार की देररात इलाज के दौरान एक मरीज की मौत होने पर आक्रोशित तीमारदारों ने हंगामा शुरू करते हुए इमरजेंसी में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर फार्मासिस्ट, चिकित्सक व अन्य स्टाफ पर हमलावर हो गए। हंगामे के दौरान इमरजेंसी का मुख्य द्वार व शीशे तोड़ दिया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते हुए शव को वाहन में लादकर तीमारदार फरार हो गए। जाते-जाते अस्पताल का सरकारी रजिस्टर भी उठा ले गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी निवासी जामित्री देवी पत्नी मुकेश कुमार को शुक्रवार की रात करीब दस बजे ऑक्सीजन कम होने की समस्या होने पर जिला अस्पताल भर्ती कराने के लिए लाया गया था। उपचार शुरू होने से पूर्व ही इमरजेंसी ओपीडी में जामित्री की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने इमरजेंसी ओपीडी में हंगामा शुरू कर दिया। रजिस्टर फाड़ दिए, टेबल व दरवाजा तोड़ दिया और ड्यूटी पर मौजूद डॉ. मोहम्मद सादिक व फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव पर हमला कर दिया। बवाल बढ़ता देख फार्मासिस्ट सर्वेश श्रीवास्तव ने घटना की सूचना नगर कोतवाली को दी। मौके पर काफी संख्या में पुलिस जिला अस्पताल पहुंचा तो तीमारदार शव को वाहन में लादकर मौके से भाग गए और जाते-जाते अस्पताल का रजिस्टर भी उठा ले गए। मौके पर सीएमएस व अन्य चिकित्सक भी पहुंचे और तीमारदारों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दिया। जिस पर नगर कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू किया है।
विज्ञापन

पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में हम लोग अपने जान की बाजी लगाकर चिकित्सीय कार्य कर रहे हैं। ऐसे माहौल में इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और चिकित्सकों को सुरक्षा मुहैया कराई जाय। अस्पताल के सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि तीमारदारों के इस कृत्य से अराजकता का माहौल उत्पन्न हो गया है। केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दिया गया था, कठोर कार्रवाई कराने के लिए कहा गया है। वहीं, नगर कोतवाल नीतीश श्रीवास्तव ने बताया कि सीएमएस की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके विवेचना शुरू की गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed