{"_id":"60032f308ebc3e2ecf239d43","slug":"advocate-faizabad-news-lko5602203141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का फैसला, 18 से 25 तक सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्यों का किया जाएगा बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का फैसला, 18 से 25 तक सभी न्यायालयों के न्यायिक कार्यों का किया जाएगा बहिष्कार
विज्ञापन
रुदौली। तहसीलदार के कार्य व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने आरपार की लड़ाई का मन बनाया है। शनिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में बार एसोसिएशन ने 18 से 25 जनवरी तक सभी न्यायालय के न्यायिक कार्यों से बहिष्कार का निर्णय लिया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी व महामंत्री वेद तिवारी ने बताया कि तहसीलदार रुदौली प्रज्ञा सिंह के व्यवहार से अधिवक्ता काफी पीड़ित हैं। बार-बार मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराने के बाद भी तहसीलदार के कार्य व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसको लेकर अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश है। बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में 18 से 25 जनवरी तक तहसील रुदौली के सभी न्यायालय के न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान सभी अधिवक्तागण के तहसीलदार के न्यायालय व चैंबर में आने-जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। एक सप्ताह में तहसीलदार के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ तो 27 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बार की बैठक में राम प्रगट, रामतीरथ, दिलीप कुमार सिंह, रामेश्वर पिंटू, बालेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसडीएम विपिन सिंह ने बताया कि बार का प्रस्ताव मिला है। बैठक कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।