{"_id":"595697664f1c1b54738b4afb","slug":"advocate-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वकील की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वकील की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग पर देवगढ़ के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में एक वकील की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को सौंप दिया है। वकील की मौत पर बार एसोसिएशन ने शोक जताया है।
दुबहा रहीमपुर थाना महराजगंज के निवासी अधिवक्ता धीरेंद्र पांडेय (42) पुत्र जगन्नाथ पांडेय गुरुवार रात करीब 10:15 बजे बाइक से अपने घर लौट जा रहे थे, तभी फैजाबाद-अंबेडकरनगर मार्ग पर देवगढ़ के पास दुगल गांव की बड़ी नहर की पुलिया पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस टक्कर में सिर के बल गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवारीजनों को सौंप दिया है, जहां शुक्रवार को दिलासीगंज स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी महराजगंज केके गुप्ता ने बताया कि वाकरगंज में लगे सीसीटीवी के फुटेज के माध्यम से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मामले की तहरीर मिलते केस दर्ज कर लिया जाएगा।