फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   admission for disabled

दिव्यांग बच्चों का इंजीनियरिंग में कराएं प्रवेश, बनाएं भविष्य

Wed, 07 Aug 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
admission for disabled
अयोध्या के राजकीय पुस्तकालय में प्रधानाचार्यों को संबोधित करते अधिकारी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। दसवीं व बारहवीं के दिव्यांग बच्चों का अब इंजीनियरिंग में प्रवेश कराते हुए उनका भविष्य संवारा जा सकता है। कानपुर की सरकारी संस्था में सिर्फ भोजन के 250 रुपये मासिक भुगतान करने के बाद नि:शुल्क शिक्षा दिव्यांग प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कानपुर की सरकारी संस्था डॉ अंबेडकर इंस्टीट्यूट के अधिकारियों ने बुधवार को राजकीय पुस्तकालय में जिले के राजकीय स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर जानकारी साझा किया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ टेक्रोलॉजी फॉर हैंडीकैप्ड कानपुर उ.प्र. के डीन डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि यह संस्था सरकार द्वारा स्थापित है जिसमें दिव्यांगजनों को त्रिवर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए हाईस्कूल व द्विवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम (मॉडर्न आफिस मैनेजमेंट व सेकेट्रेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट पास विद्यार्थी अर्ह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस संस्था में दिव्यांगजनों की छात्रावास की सुविधा नि:शुल्क है। साथ ही दो यूनिफार्म भी दी जाती है। सिर्फ भोजनवृत्ति के रूप में 250 रुपये प्रतिमाह देय होंगा।
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग की ओर से निर्धारित दरों पर छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। बताया कि समस्त पाठ्यक्रमों की मान्यता प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ से अनुमोदित है और छात्र-छात्राओं से कोई भी शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता है।
रजिस्ट्रार धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष संस्था में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अगस्त है। इस तिथि तक इच्छुक अभ्यर्थी सभी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान ने मौजूद प्रधानाचार्यों से दिव्यांगजनों के लिए तकनीकी शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत चलाई जा रही इस मुहिम में सहयोग करने व दिव्यंाग बच्चों को प्रेरित करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed