{"_id":"605f71218ebc3e8d03345bf1","slug":"administration-ready-to-stop-the-violence-on-holi-faizabad-news-lko57171921","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंग रोकने के लिए प्रशासन तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हुड़दंग रोकने के लिए प्रशासन तैयार
विज्ञापन
अयोध्या। त्यौहार की मस्ती के दौरान रंग में भंग रोकने को प्रशासन ने पुलिस, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम के साथ मिलकर सुरक्षा निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके लिए पुलिस के साथ ही जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। होली पर हुड़दंग के कारण आशंकित दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला अस्पताल में 20 बेड का एक वार्ड आपातकालीन चिकित्सा के लिए पूरी तरह आरक्षित रहेगा।
जिलाधिकारी ने होलिका दहन को चिह्नित जिले के 2195 स्थानों पर रविवार को होने वाले होलिका दहन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य तौर से सुनिश्चित कराने का निर्देश भी दिया है।
एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत जिले को जोन व सेक्टर में बांटकर होली पर सघन निगरानी को पुलिस फोर्स के सात मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती रहेगी। इसके साथ ही संवेदनशील चिह्नित स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस व खुफिया विभाग के जवान व बम स्कवॉयड की टीम भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
चिह्नित होलिका दहन स्थलों पर दो-दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। विशेषतौर पर होली की मस्ती में शराब पीकर हुड़दंग काटने अथवा वाहन चलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश भी सभी थानाध्यक्षों को दिया गया है।
होली पर साफ सफाई सफाई व निर्बाध पेयजल आपूर्ति के विशेष इंतजाम रहेंगे। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 28 व 29 मार्च को दिनभर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाएगी। वहीं, विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता प्रथम मनोज कुमार गुप्त ने बताया कि त्यौहार पर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने को अलग टीमें गठित कर अयोध्या-फैजाबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करायी जाएगी।
होली पर किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने को जिला अस्पताल में 20 बेड का वार्ड रिजर्व किया गया है। सीएमएस डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि होली के दिन दो सर्जन, एक फिजिशियन के साथ पैरामेडिकल व अन्य स्टाफ की अतिरिक्त तैनाती रहेगी।
इसके साथ ही हर तरह की दवाइयों का पर्याप्त स्टाक भी पहले से उपलब्ध कराने को कहा गया है। इसके साथ ही अयोध्या के श्रीराम अस्पताल सहित अन्य सभी सीएचसी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी होली के दृष्टिगत आपातकालीन चिकित्सा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
रविवार को सूर्यास्त के बाद से रात 12 बजे तक होलिका दहन का मुहुर्त है। आचार्य शिवेंद्र ने बताया कि इस दौरान रात 8.30 से 10.30 बजे तक का समय होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ है। रविवार रात्रि 12.15 बजे तक पूर्णिमा तिथि है। जबकि भद्रा दोपहर 1.55 तक है। शाम 5.36 बजे के बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा, इस नक्षत्र में होलिका दहन शुभ माना जाता है।
ध्यान रहे कि जिले में कुल 2195 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसमें अयोध्या में 113, नगर कोतवाली में 207, कैंट थानाक्षेत्र में 78 स्थानों पर होलिका दहन की तैयारियां अंतिम दौर में है।
शहर का हृदयस्थल चौक में रविवार से ही होली की शुरूआत हो जाएगी। होलिका दहन के दिन ही सर्राफा कारोबारी चौक आने जाने वाले लोगों को रंग से सरोबार कर देते हैं। यहां होली खेलने वालों के साथ देखने वालों की भीड़ भी जुटती है। इसकी शुरूआत 1950 में तत्कालीन जिलाधिकारी केके नैयर व नगर मजिस्ट्रेट गुरुदत्त सिंह ने की थी।
होली के लिए नए कपड़े और अन्य जरूरत की सामग्री खरीदने वालों का हुजूम शनिवार को चौक में जुटा। चौक से लेकर रिकाबगंज तक, सहादतगंज, फतेहगंज, नाका, देवकाली, साहबगंज, रीडगंज और दूसरे प्रमुख इलाकों में गारमेंट-रेडीमेड और ब्रांडेड कपड़ों के बाजार में रौनक छाई रही।
होली पर रंग खेलने के दौरान अगर सिंथेटिक कलर से त्वचा पर जलन होने लगे अथवा दाने दिखने लगे तो तुरंत सादे पानी से रंग को धोकर हटाना चाहिए। जिला अस्पताल के चर्मरोग विशेषज्ञ डॉ आरबी वर्मा बताते है कि एंटी जलन ज्यादा होने पर डाक्टर की सलाह पर एंटी एलर्जी दवाओं का सेवन राहत पहुंचाता है। आई सर्जन डॉ विपिन वर्मा बताते हैं कि सिंथेटिक रंग आंखों में जाकर कार्निया पर घाव कर सकता है।
आंख में माड़ा आ गया तो रोशनी कम होने की आशंका रहती है। अगर आंख में रंग चला जाए तो उसे पानी से अच्छे से धोएं, आंखों को साफ करने के बाद उसमें गुलाब जल डालें और थोड़ी देर तक आराम करें। आराम नहीं मिलने पर तत्काल डाक्टरी परार्मश करना चाहिए।
होली के त्योहार को लेकर रविवार की शाम 6 बजे से जिले की सभी शराब की दुकानें बंद हो जाएगी। होली के दिन 29 मार्च दिन सोमवार को सभी दुकानें बंद रहेगी, सभी दुकानें मंगलवार को खुलेगी। जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी ने बताया कि सभी दुकानदारों को सूचना दे दी गई है। बंदी के दौरान यदि दुकानें खुली या दुकानदार द्वारा चोरी छुपे शराब बेचता पाया गया तो उनका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।