फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   adhar card

डाकघर व बैंकों में बनवाएं आधार कार्ड

Sat, 19 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
adhar card
अयोध्या। जिले के डाकघरों, बैंकों व सीएससी पर लोग अपना न सिर्फ नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं, बल्कि वो त्रुटिपूर्ण आधार कार्ड में संशोधन भी करा सकेंगे। इसके लिए बाकायदा डाकघर, बैंक व सीएससी तय किए जा चुके हैं। इन केंद्रों पर वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर आधार कार्ड में अपडेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के मुताबिक भारतीय डाक विभाग के प्रधान डाकघर सिविल लाइन, अयोध्या डाकघर, साहबगंज डाकघर, सिटी पोस्ट ऑफिस चौक, मोतीनगर, मजऊद्दीनपुर, पूरा बाजार हैं।
विज्ञापन

जबकि सब पोस्ट ऑफिस बारून, टिकरी (बीकापुर), मिल्कीपुर, हरिंग्टनगंज, रुदौली, मीरमऊ (रुदौली), मवई, पटरंगा, बड़ागांव, दर्शननगर, गोसाईगंज, मया बाजार, कुचेरा व महबूबगंज शामिल हैं। इसी प्रकार बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा रुदौली, भारतीय स्टेट बैंक शाखा सिविल लाइन एवं शाखा अयोध्या, इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा अलका टावर रिकाबगंज, बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक शाखा रौनाही एवं शाखा आरबीएन इंटर कॉलेज गोसाईगंज में भी आधार कार्ड बनवाया व संशोधित कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केनरा बैंक शाखा नाका मुजफ्फरा, पहाड़गंज व सिविल लाइन, बैंक ऑफ इंडिया रिकाबगंज, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त रुदौली, कॉरपोरेशन बैंक फैजाबाद, पंजाब नेशनल बैंक रुदौली, बीएसएनएल ऑफिस रुदौली, स्कूल एजूकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीआरसी तारुन, बीआरसी पाराताजपुर (हरिग्टनगंज), बीआरसी सोहावल (अरकुना) शाखा मया (खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय), शाखा बीआरसी बीकापुर हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इनके अलावा सीएससी आधार केंद्र रामनगर मिश्ररौली तथा दीक्षा कंप्यूटर मेदनीपुर में भी आधार कार्ड नामांकन एवं अपडेशन कराया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि इच्छुक व्यक्ति अपना आधार कार्ड बनवाने अथवा पूर्व में बने आधार कार्ड में कोई संशोधन करना हो तो वे अपने नजदीकी डाकघर या बैंक शाखा में जाकर करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed