{"_id":"605626e98ebc3e8d3b47ea80","slug":"ada-s-brightness-increased-due-to-the-aura-of-ram-temple-faizabad-news-lko5705531128","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर की आभा से बढ़ी एडीए की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर की आभा से बढ़ी एडीए की चमक
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर की आभा से अयोध्या विकास प्राधिकरण की चमक दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। मात्र छह माह में प्राधिकरण ने 10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। अब विकास प्राधिकरण नई आवासीय योजना पर मंथन कर रहा है। जल्द ही प्राधिकरण नई आवासीय योजना जारी कर सकता है। इसके लिए प्राधिकरण मसौधा के पास, दर्शननगर के निकट व लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर भूमि की तलाश कर रहा है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण ने पिछले वर्ष 44.45 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इसके बाद कोरोना काल में विकास कार्यों पर ब्रेक लगने के साथ सभी प्रकार के शुल्क में किसी प्रकार की वसूली संभव नहीं हो सकी। इसी बीच राममंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। अयोध्या में विकास की बढ़ती संभावनाओं के चलते देश-विदेश के इंवेस्टर्स का रुख अयोध्या की ओर हुआ।
इसमें भूमि की खरीददारी व नई बिल्डिंगों को बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसका सर्वाधिक लाभ अयोध्या विकास प्राधिकरण को मिला है। विकास प्राधिकरण ने पिछले छह माह में अपनी पूंजी बढ़ाकर 52.58 करोड़ रुपये कर ली है। अभी कई बड़ी प्रॉपर्टी की पूंजी मिलनी प्राधिकरण को शेष है।
विज्ञापन
साथ ही प्राधिकरण की कई ऐसी कॉलोनियों में प्लॉटों व भवनों की भी बिक्री शुरू हो गई, जो काफी समय से नहीं बिक पा रही थीं। इन सबके बीच 10 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाने से उत्साहित प्राधिकरण नई आवासीय योजना का खाका तैयार कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही नई आवासीय कॉलोनी वजूद में आएगी।
अब प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बढ़ेगा भवनों का मूल्य
अयोध्या में तमाम इंवेस्टर्स की आमद के बाद भी देेश में चल रही आर्थिक सुस्ती का असर अयोध्या पर दिखाई दे रहा है। इसमें प्राधिकरण की ओर से अयोध्या में बनाए गये भवनों का मूल्य पहले प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत बढ़ जाता था लेकिन अब यह प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत बढ़ेगा। इसका कारण यह है कि तमाम कवायदों के बाद भी आर्थिक सुस्ती का असर पूरी तरह से प्रभावी है। प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि अब उसके भवनों व संपत्तियों का मूल्य प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत ही बढ़ेगा।
500 रुपये स्क्वायर मीटर होगा विकास शुल्क
शासन के निर्देश पर अयोध्या विकास प्राधिकरण के क्षेत्र में आवासीय व कॉमर्शियल भूखंडों के नक्शे पास करने के लिए अब 500 रुपये स्क्वायर मीटर विकास शुल्क लगेगा। यह नियम नए वित्तीय वर्ष से लागू होगा। शासन के निर्देश पर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इसको मंजूरी दे दी है।
पहले अयोध्या विकास प्राधिकरण में आवासीय व कॉमर्शियल भूखंडों को पास कराने के लिए 400 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर देना होता था। शहरवासियों का मानना है कि नई दर से विकास शुल्क लगने से भवनों का नक्शा पास कराने में जेब ढीली करनी पड़ेगी।
अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण शुरू होने से अयोध्या में भवनों को बनाने व खरीदने की प्रक्रिया में तेजी आई है। इसका फायदा अयोध्या विकास प्राधिकरण को मिला है। पिछले छह माह में प्राधिकरण ने 10 करोड़ का मुनाफा कमाया है। प्राधिकरण जल्द ही नई आवासीय कॉलोनी बनाने जा रहा है। - आरपी सिंह, सचिव अयोध्या विकास प्राधिरकण