फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Activists should be active on social media: Dharmendra Pradhan

सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें कार्यकर्ता: धर्मेंद्र प्रधान

Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Activists should be active on social media: Dharmendra Pradhan
अयोध्या। शहर के नाका बाईपास स्थित एक पैलेस में अयोध्या महानगर, बाराबंकी एवं अंबेडकरनगर की जिला व विधानसभा संचालन समिति और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पदाधिकारियों को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने सबसे ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि फेसबुक पर पदाधिकारियों के ज्यादा से ज्यादा फालोवर होने चाहिए। जिस कार्यकर्ता के पचास हजार से ज्यादा फालोवर होंगे, उसे सम्मानित किया जाएगा। कहा कि विपक्ष की गुमराह करने की साजिश का जवाब हम फेसबुक के जरिए दे सकते हैं। पदाधिकारी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक महीने में यूपी में चुनाव प्रारंभ हो जाएगा, इसलिए अपनी सारी कमियों को आज की बैठक में दूर कर लेना है। संगठन की हर बारीक से बारीक चीज पर चर्चा होनी चाहिए। भेदभाव मिटाकर सबको साथ लेकर चलना होगा। इस बात का ध्यान रखना है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान हो। इसके लिए लोगों को प्रेरित भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जनता के बीच बताने के लिए आज हमारे पास सैकड़ों योजनाएं हैं। सबसे ज्यादा इसमें बड़ी बात कानून का राज है। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, अंबेडकरनगर जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र प्रभारी साकेत शर्मा, कटेहरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी शक्ति सिंह, टांडा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी ओम प्रकाश सिंह व अंबेडकरनगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी गोकरन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
इसके पहले केंद्रीय मंत्री का हवाई पट्टी पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंदर यादव, शोभा सिंह चौहान, गोरखनाथ बाबा व अमित सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण प्रदेश में कानून राज की स्थापना करना, विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा को एजेंडे में लाना, गरीबों के चौमुखी कल्याण, घर-घर में शौचालय, पेयजल, बिजली, गैस सिलिंडर व डीबीटी के माध्यम से खाते में पैसा पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।
भाजपा सरकार दो साल से मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। अब तेल, नमक व दाल भी उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश की जनता फिर लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा जताएगी। ये बातें केंद्रीय मंत्री व भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कही।
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी इस देश, इस राज्य में शासन किया, उनके क्षेत्र अमेठी और रायबरेली का हाल देखिए। अगर अमेठी में विकास करते तो इतने भारी मतों से स्मृति ईरानी न जीततीं। इन लोगों ने कोई विकास कार्य नहीं किया बल्कि देश की दुर्गति की।

कहा कि देश के पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों व गरीबों को और गरीब रखा। कहा कि अब घड़ियाली आंसू बहाने के बाद भी कोई मानने वाला नहीं है, प्रदेश और देश की जनता मोदी और योगी के साथ है। केंद्र व प्रदेश सरकार को लेकर जनता की आस्था बढ़ी है। प्रदेश की जनता एक बार फिर भाजपा सरकार में अपनी आस्था जताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed