फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Action on 133 workeres absent in election duty

चुनाव ड्यूटी में गैरहाजिर रहे 133 कर्मियों पर कार्रवाई

Thu, 09 May 2019 11:53 PM IST
vivek vivek अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: vivek vivek Updated Thu, 09 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन

अयोध्या। लोकसभा निर्वाचन कार्य में अनुपस्थित रहे 133 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है। इनमें से दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन



जबकि पांच के खिलाफ निलंबन और 126 कर्मियों का दो दिन का वेतन रोकने के साथ ही उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। दी जाएगी। यह निर्देश प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ अभिषेक आनंद ने जारी किया है। 
विज्ञापन



लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कराने के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई थी लेकिन कई कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। सख्ती बरतने पर कुछ कर्मचारी तो ड्यूटी पर आ गए थे लेकिन 133 कर्मी नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश जारी किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक अभिषेक आनंद ने बताया कि प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय सिंधारी बाजार अमानीगंज, चक्रवर्ती सिंह प्राथमिक विद्यालय अतरवा पूरा बाजार के विरूद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के साथ निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की गई है।



सहायक अध्यापक मूदा खातून पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुर मयाबाजार, प्रतिभा पांडेय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कादीपुर पूराबाजार, सावित्री सिंह यादव पूर्व माध्यामिक विद्यालय मीरपुर कांटा सोहावल, रमा पांडेय प्राथमिक विद्यालय पिछौरा खास तारून, कमलेश प्राथमिक विद्यालय परसपुर सथरा हरिंग्टनगंज के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के साथ शेष 126 अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ पांच व छह मई का वेतन रोकने के साथ प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान किए जाने की संस्तुति पत्र के साथ संबंधित कार्यालाध्यक्ष को भेजकर शीघ्र कार्रवाई करने के साथ कृत कार्रवाई से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह को सहायक अध्यापक व प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed