फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Acquired 13 Roadways buses, passenger upset

13 रोडवेज बसें अधिग्रहीत, यात्री परेशान

Thu, 11 Feb 2016 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Acquired 13 Roadways buses, passenger upset
बीकापुर उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तड़के ही रोडवेज की 13 बसों का अधिग्रहण करा लिया है। इससे विभिन्न रूटों पर जाने वाले सैकड़ों यात्री घंटों परेशान हुए।
विज्ञापन


इस बीच शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर पूरे दिन पुलिस लाइंस से लेकर जीआईसी मैदान में वाहनों को रिजर्व करने से लेकर ईवीएम व मतदान कर्मियों को लेकर तैयारी को मूर्त रूप दिया गया।
विज्ञापन


उपचुनाव की मुकम्मल तैयारी के संदर्भ में डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण भी किया है। रोडवेज की 10 व अनुबंधित 3 बसें जिला प्रशासन ने फोर्स व चुनाव कर्मियों की बूथों पर रवानगी के लिए अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते रोडवेज परिसर में गुरुवार सुबह से यात्रियों की भीड़ खचाखच भरी रही। लोग जैसे ही बाहरी डिपो की बसें आतीं, धक्का-मुक्की कर लदते दिखे। उधर, डीएम ने जीआईसी पहुंचकर, 12 फ रवरी को पोलिंग पार्टी को रवाना करने की तैयारी की समीक्षा भी की।

उन्होंने ग्राउंड में पोलिंग पार्टी द्वारा सामान लेकर उसे चेक करने हेतु बैठने का स्थान तय करते हुए साफ  मैटिंग बिछाने का निर्देश दिया है। सुरक्षाकर्मी के लिए भी पंडाल लगाने के निर्देश दिये गए।

पार्टी रवाना स्थल पर पानी, प्रकाश एवं मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने के लिए एडीएम राम निवास शर्मा को दिये। ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाने के निर्देश भी दिए।


जिला मजिस्ट्रेट के कैम्प कार्यालय में चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई जिसमें डीएम ने सभी से उनके कार्यों की फीडबैक रिपोर्ट के साथ कमियों पर चर्चा करने के साथ उसे दूर कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed