{"_id":"5dbdbc808ebc3e93cc441d5d","slug":"accused-seeking-extortion-from-doctor-arrested-faizabad-news-lko490047426","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी ग्रामीण।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नगर कोतवाली पुलिस ने शहर के सुनयन आई हास्पिटल के डॉ. गजेंद्र पाल से फोन पर रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में 29 अक्तूबर को पुलिस ने केस दर्ज किया था। एसएसपी आशीष तिवारी ने मामले का खुलासा करने के लिए नगर कोतवाली, स्वॉट व सर्विलांस की टीम गठित की थी।
एसपी देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को शहर के प्रतिष्ठित सुनयन आई हास्पिटल के डॉ. गजेंद्र पाल ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात पर फोन पर धमकी देकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था।
मामले की जांच रिकाबगंज चौकी प्रभारी अमित कुमार व सर्विलांस सेल प्रभारी अभिषेक सिंह कर रहे थे। पुलिस टीम ने डॉक्टर के मोबाइल पर आए फोन नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा था।
विज्ञापन
जांच के बाद पता चला कि ये नंबर व फोन किए मोबाइल को खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी अनुराग मिश्र (19) इस्तेमाल कर रहा है। वो शहर के जीआईसी स्कूल में इंटर का छात्र है।
शहर के देवकाली इलाके में किराए के कमरे में रहता है। शनिवार को उसकी लोकेशन मिलने पर जिला अस्पताल के पास स्थित पानी की टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
उसके पास से उक्त नंबर का सिम व मोबाइल फोन भी बरामद किया। एसपी के अनुसार आरोपी का भाई पूर्व में सुनयन आई हॉस्पिटल में काम करता था। उसने डॉ. गजेंद्र पाल का नंबर अपने भाई की डायरी से प्राप्त किया था। आरोपी ने डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगने की बात कुबूल की है। उसका चालान कर दिया गया है।