{"_id":"6028136d8ebc3ee8fa485c2a","slug":"accident-faizabad-news-lko564695422","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
पूराबाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पूरा बाजार अंतर्गत शहीद बाबा, ग्राम मडना के निकट शुक्रवार रात एक कार पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अंबेडकरनगर निवासी राममूर्ति सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं, शुक्रवार को वह लखनऊ से इलाज करा कर कार से घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे उनकी कार पूरा बाजार अंतर्गत शहीद बाबा ग्राम मडना के निकट अचानक पलट गई। हादसे में कार चालक रामजन्म सिंह (50) निवासी ग्राम डिगुरापुर उतरेथू थाना इब्राहिमपुर अंबेडकरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार राममूर्ति सिंह व उनकी बेटी रीतू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी पूरा बाजार अश्वनी प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। थाना प्रभारी महाराजगंज वीरेंद्र राय ने बताया कि दुर्घटना में कार पलट गई व उसके चारों चक्के ऊपर हो गए। हादसे के कारणों का पता नहीं चला। परिवार वालों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है, वह जिला अस्पताल पहुंच गए हैं।