{"_id":"6022c0c48ebc3e747260e18c","slug":"accident-faizabad-news-lko564036782","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉली का टायर फटने से मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली का टायर फटने से मिस्त्री की मौत
विज्ञापन
महबूबगंज। थाना गोसाईगंज के महबूबगंज बाजार में ट्रॉली का टायर फटने से मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। दुखी बाजार वासियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर शोक जताया।
सियाराम (45) पुत्र रामअधार निवासी उजिरापुर लालपुर की दो व चार पहिया वाहनों की पंक्चर बनाने की दुकान महबूबगंज बाजार में है। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे मनोज चौरसिया निवासी भिटौरा अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर दुकान पर आया, उसे ट्रॉली का चक्का खोलकर रिम बेल्डिंग करवाना था। मिस्त्री सियाराम चक्का निकालने के लिए नट खोलना शुरू किया, इतने में एक धमाकेदार आवाज के साथ टायर का ट्यूब फट गया और रिम उछल कर उनके मुंह के ऊपरी हिस्से से टकरा गया, जिससे उसका आधा सिर उड़ गया।
स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे गोसाईगंज थाने के एसआई रणजीत सिंह यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं, इस दुखद घटना पर व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय भान गुप्ता ने कहा कि दुख की इस घड़ी में समस्त व्यापारी पीड़ित परिवार के साथ है।