{"_id":"5fe21ab88ebc3e3b8745e007","slug":"accident-faizabad-news-lko556215469","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को आई झपकी, खंभा तोड़ एंबुलेंस ढाबे में घुसी, शुक्र रहा कि मरीज नहीं थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को आई झपकी, खंभा तोड़ एंबुलेंस ढाबे में घुसी, शुक्र रहा कि मरीज नहीं थे
विज्ञापन
दुकान में घुसी एंबुलेंस।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौजागांव। चालक को झपकी आने से सोमवार रात एक एंबुलेंस बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक ढाबे में जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। हालांकि गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। हादसे में एंबुलेंस में सवार चालक व ईएमटी मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे नयागंज चौकी प्रभारी ने दोनों को रुदौली सीएचसी पहुंचाया। हादसा रुदौली-भेलसर मार्ग पर हुआ।
सफी नगर में सोमवार रात 11:45 बजे रुदौली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रुदौली जा रही 108 एंबुलेंस बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक ढाबे में जा घुसी। हादसे से एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। हादसे में चालक व ईएमटी मामूली रूप से घायल हो गए।
आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और स्थानीय चौकी को सूचना दी। नयागंज चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल ने एंबुलेंस चालक शिव सरन यादव निवासी सुखई का पुरवा थाना पयागपुर बहराइच व ईएमटी राजेश कुमार निवासी मोती नगर, लखनऊ को सुरक्षित बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे के वक्त एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था। चालक ने बताया कि झपकी आने से यह हादसा हो गया।