{"_id":"5fdb89848ebc3e3c4f42e833","slug":"accident-faizabad-news-lko555327146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से खंभा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से खंभा गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबगंज। थाना गोसाईगंज के उनियार बाजार में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। इससे इलाके में बिजली ठप हो गई।
बुधवार रात करीब 2 बजे टांडा माया मार्ग पर उनियार बाजार में सिंधु ट्रांसपोर्ट पंजाब की ओर से एक ट्रक बिहार से पंजाब जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे लोहे के बिजली के खंभे से टकरा गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा तार समेत टूटकर 10 फीट दूर जाकर गिरा। खंभा टूटने की आवाज इतनी भयानक थी कि गहरी नींद में सो रहे बाजारवासी जाग गए और अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।
मोहम्मद ताहिर ने बताया कि जिस समय घटना घटी बिजली की सप्लाई चल रही थी। खंभा टूट कर सड़क पर गिर गया यदि किसी के मकान पर गिरता तो बड़ी घटना हो सकती थी। परशुराम लाइनमैन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास हो रहा है। उम्मीद है शाम तक सप्लाई चालू हो जाएगी।