{"_id":"5ee3ba398ebc3e4332364d08","slug":"accident-faizabad-news-lko525700368","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से परिवहन निगम के कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से परिवहन निगम के कर्मी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। कार की चपेट में आने से बाइक सवार परिवहन निगम के दो कर्मी घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पीआरबी 931 पुलिस टीम दोनों घायलों को अपने वाहन से उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर ले आई।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप प्रयागराज हाईवे पर हुआ। सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर निवासी अनिरुद्ध 25 वर्ष और अजय गौतम 30 वर्ष पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में संचालित परिवहन निगम के वर्कशॉप में इलेक्ट्रिशियन हैं।
दोनों लोग शुक्रवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल पहुंचे उप निरीक्षक कुंवर सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लेकर कोतवाली लाया गया है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने अजय गौतम को जिला अस्पताल रेफर किया है।