{"_id":"6500b2fd7b5085cdb700f394","slug":"accident-death-faizabad-news-c-97-1-slko1024-2421-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: खड़े ट्राॅला में भिड़ी पिकप, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: खड़े ट्राॅला में भिड़ी पिकप, एक की मौत, दो घायल
Wed, 13 Sep 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर मंगलवार को हुए हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से एक युवक की मौत हो गई।
मंगलवार की भोर करीब चार बजे नवीन सब्जी मंडी के समीप लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे सीवर पाइप लदे हाफ ट्राॅला यूपी 14- एफटी 3353 का अचानक टायर फट गया। ड्राइवर ने गाड़ी को हाईवे किनारे खड़ा कर दिया। सुबह 6.30 बजे तेज रफ्तार से आ रही पिकप अनियंत्रित होकर ट्राॅला में पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकप में बैठे अतीक पुत्र मुस्तकीम निवासी चुन्नीगंज थाना ग्वालटोली जनपद कानपुर व चालक रवि कुमार पुत्र महिलाल घायल हो गए।
पिकप में खिड़की के किनारे बैठा कन्हैया पुत्र शीतला प्रसाद गाड़ी में बुरी तरह फंस गया। पुलिस कर्मियों ने मशक्कत के बाद गंभीर हालत में उसे बाहर निकाला। भेलसर चौकी प्रभारी दृवेश त्रिवेदी ने बताया कि हादसे में घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कन्हैया की मौत हो गई।