फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Abir-Gulal flew in Ramjanmabhoomi, Fagua echoed

Ayodhya News: रामजन्मभूमि में उड़ा अबीर-गुलाल, गूंजा फगुआ

Thu, 09 Mar 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Thu, 09 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Abir-Gulal flew in Ramjanmabhoomi, Fagua echoed
अयोध्या। रामनगरी में ब्रह्म मुहूर्त में हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमंतलाल को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली की शुरूआत हुई। इसके बाद रामजन्मभूमि में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। गीत-संगीत की महफिल भी सजी। संत-धर्माचार्यों व भक्तों ने अपने आराध्य संग होली खेली।
विज्ञापन


मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि होली पर श्रीरामलला को केसरिया रंग का नवीन वस्त्र धारण कराया गया। पूड़़ी, कचौड़ी, खीर, पेड़ा, गुझिया आदि पकवानों का भोग लगाकर अबीर गुलाल अर्पित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में रामलला को फगुआ भी सुनाया गया।
विज्ञापन


संत एमबी दास ने राम रसिया रंग लगाने दो, राम रसिया..., सरयू त कुंज मची होरी, एक दिशि राम सखन संग राजत सकल सखी सिया ओरी..., रंग डारो न मोपै धनुधारी लाल, जो मोरी सारी पै रग परैगी तो मैं देहौं गारी लाल...। जैसे होली के पदों को सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। राममंदिर निर्माण कार्य में लगे इंजीनियरों व कारीगरों ने भी रामलला को अबीर-गुलाल अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी में होली का हुलास चरम पर दिखा। नागा-साधुओं ने आराध्य हनुमंतलला के विग्रह के समक्ष जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया, नृत्य भी किया। नागा-साधुओं की टोली ने मठ-मंदिरों में जाकर भगवान के विग्रह को अबीर-गुुलाल अर्पित कर होली खेली। कनक भवन में सांस्कृतिक कलाकारों ने होली के पदों का गायन किया। भक्तों ने आराध्य के समक्ष फगुआ गीतों पर जमकर नृत्य किया।


इसी तरह लक्ष्मण किला में भी होली पर केंद्रित गीतों की प्रस्तुति ने समां बांध दिया। यहां फूलों की होली खोली गई। दशरथ महल बड़ास्थान में भी फूलों की होली खेली गई। लोक कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर होली के उत्सव में चार-चांद लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed