{"_id":"6221191a60a96501cb7342c6","slug":"abhay-singh-and-annapurnima-tiwari-declared-the-best-players-faizabad-news-lko620263781","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभय सिंह और अन्नपूर्णिमा तिवारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभय सिंह और अन्नपूर्णिमा तिवारी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित
विज्ञापन
अयोध्या। साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन एक बार फिर छात्राओं की 400 मीटर दौड़ में अन्नपूर्णिमा तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सविता कन्नौजिया द्वितीय व गरिमा तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों की 400 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में अवध किशोर प्रथम, मलखान यादव द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे। अभय सिंह और अन्नपूर्णिमा तिवारी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इससे पूर्व दूसरे दिन की प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विशाल सिंह ने किया। प्रतियोगिता के क्रम में छात्रों की 100 मीटर दौड़ में अभय सिंह प्रथम, अवध किशोर द्वितीय व अभय प्रताप तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जेवलिन थ्रो में जहाँ विशाल विश्वकर्मा प्रथम, सौरव सिंह द्वितीय व आदर्श श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डिस्कस थ्रो में रंजना यादव प्रथम, जयश्री गुप्ता द्वितीय व निकिता तृतीय रहीं।
जहाँ छात्रों की डिस्कस थ्रो में वीर सिंह यादव प्रथम, बृहस्पति मणि त्रिपाठी द्वितीय और सुजीत वर्मा तृतीय रहे। छात्रों की साइकिल दौड़ में मो0 शहजाद, अमन कुमार व अशोक यादव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं की साइकिल दौड़ में अन्नपूर्णिमा तिवारी प्रथम, सरिता कन्नौजिया द्वितीय और अंजलि देशमुख तृतीय स्थान पर रहीं। अध्यक्ष प्रबंध समिति दीपकृष्ण वर्मा व प्राचार्य प्रो. अभय कुमार सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया।
दो दिन तक चले इस क्रीड़ा महोत्सव के निर्णायकों में राजेंद्र प्रताप सिंह, ओम शिव, अभय श्रीवास्तव, अरुण सिंह, सिम्पल यादव, मुकेश सिंह , शिवकरन सिंह सहित व्यवस्थापक मंडल के सदस्यों हरीश श्रीवास्तव, संजय यादव, अभय यादव को शाल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। अध्यक्ष क्रीड़ा परिषद डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा महोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दूसरे दिन आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में अंजू वर्मा प्रथम, वैभवी द्वितीय, अर्पणा आर्य तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आशु कविता प्रतियोगिता में आकांक्षा पांडेय को प्रथम, मिताली वर्मा को द्वितीय व प्रियांशी अग्रवाल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली प्रतियोगिता में वंदना यादव प्रथम, वैष्णवी द्वितीय और आंचल मौर्य तृतीय व शिखा कौशल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।
काव्य पाठ प्रतियोगिता में अमन कुमार शर्मा ने प्रथम, दिव्या शुक्ला ने द्वितीय, अंशिका पांडेय को तृतीय व दिशा श्रीवास्तव ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।