{"_id":"62a781909fd0c13d626cbf72","slug":"aaditya-thackeray-will-come-tomorrow-will-visit-ramlala-faizabad-news-lko6350595159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल आएंगे आदित्य ठाकरे, करेंगे रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल आएंगे आदित्य ठाकरे, करेंगे रामलला के दर्शन
विज्ञापन
अयोध्या। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे 15 जून को रामनगरी अयोध्या आ रहे हैं। वे अयोध्या में रामलला के दर्शन पूजन कर मां सरयू की आरती भी करेंगे। उनके दौरे की तैयारी को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत सोमवार देर शाम अयोध्या पहुंच गए।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र व महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे बुधवार को अयोध्या आ रहे हैं। अयोध्या में राम लला के दर्शन कर राम मंदिर निर्माण कार्य के भी साक्षी बनेंगे।
वे राम नगरी के संत धर्माचार्यों से भी मुलाकात कर सकते हैं। शाम को सरयू आरती में भी शामिल होंगे। आदित्य ठाकरे के दौरे की तैयारी को लेकर शिवसेना के सांसद संजय राउत ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने सोमवार शाम सरयू आरती स्थल का निरीक्षण कर आदित्य के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। संजय राउत ने बताया कि आदित्य ठाकरे का कार्यक्रम पूरी तरह से धार्मिक है। इसे राजनीति से ना जोड़ा जाए।