{"_id":"627ea5195e7add2c58460245","slug":"a-student-caught-copying-faizabad-news-lko630472240","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल करते पकड़ा गया एक परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल करते पकड़ा गया एक परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी एवं एलएलएम परीक्षा का शुक्रवार को कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। परिसर में एलएलएम की प्रथम पालीकी परीक्षा का कुलपति द्वारा निरीक्षण किया गया।
परीक्षा के दौरान छात्रों से संवाद कर प्रश्न-पत्रों का अवलोकन किया। वहीं बीएनकेबी महाविद्यालय के प्रथम पाली में विश्वविद्यालय के सचल दल ने एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा।
दूसरी ओर द्वितीय पालीकी परीक्षा में कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने परीक्षा नियंत्रक उमानाथ व विशेष सचल दल के साथ अयोध्या एवं सुल्तानपुर जनपद के कई परीक्षा केन्द्रों का मुआयना किया।
विज्ञापन
जिसमें रामनेवाज सिंह महाविद्यालय, कुमारगंज, चन्द्रबली सिंह उर्मिला महाविद्यालय, आशादेवी महाविद्यालय, कुमारगंज, श्याम बक्श सिंह महाविद्यालय, हलिया, श्री बलदेव सिंह भाले महाविद्यालय, सुल्तानपुर शामिल रहे।
कुलपति ने सीसीटीवी कैमरे के संचालन की पड़ताल करतेहुए पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराये जाने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह द्वारा दोनों पालियों में विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया है।