फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   जिले में 101 नई ग्राम पंचायतों बनीं

जिले में 101 नई ग्राम पंचायतों बनीं

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले में 101 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं, इसके साथ दो ग्राम पंचायतों के नाम भी बदले गए हैं। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के बाद यह तस्वीर सामने आई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिले में 729 के स्थान पर कुल 830 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद इसे प्रकाशन के लिए पंचायत निदेशालय भेजे जाने की तैयारी है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की कार्रवाई शुरू की गई थी। एक हजार से ज्यादा आबादी के राजस्व गांवों को नई ग्राम पंचायत बनाए जाने के दायरे में रखा गया था। नई ग्राम पंचायत के गठन के लिए ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव या फिर गांव के 50 लोगों से हस्ताक्षरित आवेदन पत्र मांगे गए थे। जिले में तीन सौ से ज्यादा आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। इसके बाद इन आवेदनपत्रों की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारियों को भेजा गया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज कार्यालय नई ग्राम पंचायतों को फाइनल कर ही रहा था, इस बीच शासन ने खंड विकास अधिकारियों के स्तर से एक बार आख्या लिए जाने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारियों की आख्या के आधार पर नई ग्राम पंचायतों के गठन किया गया। जिला स्तरीय समिति ने भी इसे हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन



बढ़ी ग्राम पंचायतों की संख्या
पुनर्गठन के बाद जिले में कुल 101 नई ग्राम पंचायतें बन गई हैं। इसमें तारुन विकासखंड में 13, सोहावल में नौ, रुदौली में आठ, पूराबाजार में सात, मिल्कीपुर में नौ, मयाबाजार में 12, मवई में आठ, अमानीगंज में चार, बीकापुर में 16, हैरिंगटनगंज में पांच और मसौधा में 10 ग्राम पंचायतें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही मयाबाजार की धारुपुर ग्राम पंचायत का नाम बदलकर जैता और बीकापुर विकासखंड की बसंतपुर ग्राम पंचायत का नाम बदलकर शेरपुर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed