फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मौसम के बदले मिजाज से कोल्ड फ्लू का खतरा

मौसम के बदले मिजाज से कोल्ड फ्लू का खतरा

Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। मौसम का बदला हुआ मिजाज और उसमें बरती गई लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। सरकारी अस्पतालों में वायरल फीवर और संक्रामक रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुखार और बदन दर्द के मरीजों की तादाद भी काफी हो गई है। बीमार होने वालों में अधिकतर बच्चे हैं। वजह जितनी तेजी से मौसम बदल रहा है उस अनुरूप बच्चे अपने को ढाल नहीं पा रहे हैं। यही नहीं दिन का तापमान अधिक होने व रात के समय तापमान में कमी होने की वजह से लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं। रात में वक्त बाइक चलाने वाले तमाम लोग ठंडी हवा लगने से चेस्ट इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। रात को ओस की हल्की चादर और सुबह की तेज धूप शरीर के लिए नुकसानदायक है। जरा सी लापरवाही आपको कोल्ड फ्लू का शिकार बना सकती है। मौसम की करवट के बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। सिविल अस्पताल में बुखार व सर्दी जुकाम और थ्रोट इंफेक्शन के तमाम मरीज पहुंच रहे हैं। लालबाग निवासी आयुष पाल (5) देवकाली निवासी सुनीता (32) राजकुमार (29) सर्दी जुकाम बुखार से पीड़ित हैं। बाल रोग वार्ड में अंकुर (9) सौरव (13) अनुपम (12) आदि नजला, सर्दी, नाजुक बुखार से पीड़ित हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरकेश ने बताया कि मौसम का बदला मिजाज बच्चों के लिए बहुत हानिकारक है। छोटे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, नतीजतन हल्की सी सर्दी भी बच्चों पर भारी पड़ने लगती है। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. रामकिशोर ने बताया कि सर्दी का मौसम बाइक ड्राइव करने वालों के लिए अधिक खतरनाक है। उन्होंने बताया कि लोगों को चाहिए कि फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर निकलें ताकि सीधे तौर पर हवाओं के संपर्क में न आएं। उन्होंने बताया कि ठंड लगने पर सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है।
विज्ञापन

इनसेट..
बदलते मौसम में इन बातों का रखें ध्यान
- ठंडा पेय पदार्थ पीने से बचें।
- फीवर में पूरी तरह से करें आराम।
- तरल पदार्थ, दाल का पानी और जूस पीएं।
- इस मौसम में हल्के गरम कपड़े पहनें।
- बीमार होने पर नियमित जांच कराएं।
- बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
- दूषित पानी पीने से बचें।
- साफ.-सुथरे कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed