{"_id":"126-87483","slug":"Faizabad-87483-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौनाही टोल प्लाजा पर तने असलहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौनाही टोल प्लाजा पर तने असलहे
Faizabad
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा पर बुधवार की दोपहर एक बार फिर संघर्ष होते-होते बच गया। रुदौली बसपा विस क्षेत्र प्रभारी समर्थकों व टोल प्लाजा कर्मियों के बीच तनातनी के बाद बंदूकें निकल आईं। विवाद बढ़ने के साथ ही दोनों पक्षों में बंदूक की छीनाझपटी भी हुई। गनीमत रही कि किसी पक्ष से इसका प्रयोग नहीं किया गया। लगभग आधे घंटे चले ड्रामे के बाद दोनों पक्ष घटना पर पर्दा डालने की कवायद में जुट गए हैं। दोनों पक्षों ने मामले में कोई शिकायत पुलिस से नहीं की है।
बताया गया कि बुधवार की दोपहर कार शहर से वापस रुदौली की ओर जा रही थी। रौनाही थाने के तहसीनपुर स्थित टोल प्लाजा पर कर्मियों से वाहन सवार लोगों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद कार के चालक ने अपना वाहन आगे बढ़ा दिया। मौके पर मौजूद टोल प्लाजा कर्मी ने हल्ला मचाया तो प्लाजा के आउटर पर खड़े सशस्त्र सुरक्षाकर्मी ने बंदूक तान वाहन को रोक लिया। इसके बाद वाहन से उतरे एक युवक पर टोल प्लाजा के गार्ड व कर्मी हमलावर हो गये। मौके की नजाकत देख कार सवार एक युवक रायफल लेकर नीचे उतरा और साथी युवक की पिटाई कर रहे कर्मियों को दौड़ा लिया। मामला देख टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य कर्मी भी मौके पर आ गये और दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। इस बीच थाना पुलिस को भी मामले की फोन कर जानकारी दी गई। हालांकि मामला मारपीट तक ही सीमित रहा। कार रुदौली के बसपा विधानसभा प्रभारी सर्वजीत सिंह की बताई गई है। मारपीट में शामिल लोगों में रायफलधारी उनका प्राइवेट अंगरक्षक तथा अन्य युवक सहकर्मी बताए गए हैं। इस बाबत देर शाम बसपा विस प्रभारी सर्वजीत सिंह ने किसी घटना की जानकारी से साफ इन्कार किया। उन्होंने कहा कि वह ब्लॉक मुख्यालय पर थे। वहीं टोल प्लाजा के प्रबंधक सर्वेश शर्मा का कहना है कि टोल प्लाजा पर कोई घटना ही नहीं हुई। शिकायत की बात ही दूर है। रौनाही थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि टोल प्लाजा से एक वाहन के बिना टैक्स दिये भाग जाने की शिकायत आई थी। मारपीट व बवाल की कोई शिकायत नहीं आई है।