{"_id":"126-87481","slug":"Faizabad-87481-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगातों से रौशन उम्मीदों के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौगातों से रौशन उम्मीदों के दीये
Faizabad
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। ऐतिहासिक नगरी अयोध्या के साथ फैजाबाद की सूरत और सीरत बदलने के लिए अगली दीपावली तक केंद्र व प्रदेश सरकार से कई गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। हवाई उड़ान के लिए हवाई जहाज, तो थल मार्ग पर जाम की समस्या से निजात के लिए ओवर ब्रिज समेत एक अरब की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश होने की आशा है। तीन सौ शैय्या अस्पताल में इलाज शुरू करने की कोशिशें इस बार परवान चढ़ सकतीं हैं। जुड़वा शहर के विकास को नगर निगम की सौगात भी मिल सकती है। बहुप्रतीक्षित कूड़ा निस्तारण संयत्र लगेगा, तो नई रेल लाइन के साथ दोहरीकरण में सर्वे का काम पूरा होने के बाद इसके लिए बजट भी मिल सकता है। पर्यटन के नक्शे पर अयोध्या-फैजाबाद के उभरने के आसार भी हैं।
एयरपोर्ट से उड़ान की उम्मीद
प्रदेश सरकार की ओर से जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट का मालिकाना हक एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया को सौंप दिया है। सिविल एयरपोर्ट बनाने के लिए निदेशालय के विशेषज्ञों की टीम ने यहां का दौरा कर जमीन तलाशी, प्रशासन से हस्तांतरण की कार्रवाई पूरी की। अब वादे के अनुसार अतिरिक्त जमीन देने की कवायद चल रही है। एयरपोर्ट के साथ ही यहां से मालवाहक उड़ानोें की चर्चा शुरू हो गई है। बताया जाता है कि एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया ने भी इस पर कार्रवाई के लिए मंथन शुरू कर दिया है। अतिरिक्त जमीन मिलने के बाद फैजाबाद से अन्य स्थानों के उड़ान की प्रबल संभावनाएं हैं।
नगर निगम बन सकता जुड़वा शहर
शहर की सूरत और भूगोल बदलने के लिए मुख्यमंत्री ने फैजाबाद और अयोध्या को नगर निगम बनाए जाने को लेकर बाधा दूर करने पर कार्रवाई एक कदम आगे बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों से ली जाने वाली सहमति को समाप्त करने की रणनीति बनाई है। इसका शासनादेश आते ही उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में नगर निगम बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
मिलेगा तीन सौ शैय्या अस्पताल व ट्रामा सेंटर
आम लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए बनाए जाने वाले दर्शननगर में तीन सौ शैय्या अस्पताल और ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य सन 2008 में शुरू हुआ था। 34 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना की लागत 54 करोड़ तक पहुंच गई है, लेकिन अब प्रशासनिक कार्रवाई तेज होने से उम्मीद जगी है कि अगली दीपावली से पहले यह लोगों को नई जिंदगी देने लगेगा।
नई रेल लाइन व दोहरीकरण की कवायद
फैजाबाद से रायबरेली के लालगंज के बीच नई रेलवे लाइन प्रस्तावित है। इसका सर्वे होने के बाद अब तक कार्य जमीन पर लाने के वादे पर अगली दीपावली से पहले बजट में धनावंटन की उम्मीद है। बाराबंकी से जफराबाद लाइन दोहरीकरण के कार्य पर भी रेलवे की पहल शुरू हो गई है। जल्दी ही यह जमीन पर दिखेगी।
प्लेटफॉर्म व ट्रेनों का विस्तार भी
फैजाबाद में स्वीकृत प्लेटफॉर्म एक का विस्तार, कलर सिग्नल प्रणाली, सरयू एक्सप्रेस का मनकापुर तक विस्तार, 2012 से घोषित भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस का संचालन, अयोध्या में स्वचालित सीढ़ी व मल्टीफंक्शनल कांप्लेक्स की मुराद हो सकती पूरी। इसका आश्वासन यहां आए डीआरएम व राजनीतिक दलों के नेता दे चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल होगा पूरा
एक अरब रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल के लिए प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ की धनराशि और स्वीकृत कर दी है। अब तक आधी से ज्यादा धनराशि अवमुक्त होने से संकेत मिलने लगा है कि जल्दी ही इसमें चौकों-छक्कों की बारिश के साथ फुटबाल पर किक लगेगी।
ओवरब्रिज दिलाएगा जाम से निजात
देवकाली-चौक मार्ग पर रीढ़गंज में रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम पूरा होना तय हैं। रफ्तार धीमी होने के बावजूद उम्मीद है कि अगली दीपावली तक लगभग नौ करोड़ की लागत वाला रीढ़गंज रेलवे पुल पर आवागमन शुरू जाएगा।
जुड़वा शहर को मिलेगा कूड़ा निस्तारण संयंत्र
कूड़ा निस्तारण की समस्या से जूझते जुड़वा शहरों को छह करोड़ की लागत वाला कूड़ा निस्तारण संयंत्र अगली दीपावली तक मिल सकता है। विश्वबैक की टीम करीब छह करोड़ की लागत वाले इस संयंत्र को झंडी दे चुका है। माझा में अफीम की कोठी के पास नजूल की भूमि पर मुहर लग चुकी है।
सीवर लाइन की उम्मीद
फैजाबाद को सीवर लाइन की सौगात मिल सकती है। करीब ढाई करोड़ लागत वाले ट्रीटमेंट प्लांट को लगाने के लिए 15 एकड़ जमीन की दरकार है। पालिका और प्राधिकरण ने जमीन न होने से प्रशासन से जमीन दिलाने का अनुरोध किया है। देर-सबेर इसे मुकाम मिलना तय है। ऐसा होने से काफी हद तक अयोध्या में सरयू को प्रदूषण से मुक्ति मिल जाएगी।
अयोध्या बनेगा पर्यटन का केंद्र
अगले दीप पर्व तक अयोध्या नगर को कई सौगातें मिलने वाली हैं। कई का निर्माण चल रहा है। मिले धन से जो कार्य हो रहे हैं उनमें 65 लाख से राम की पैड़ी पर बनता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम प्रवेश द्वार, अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय, अंतरराष्ट्रीय राम कथा संकुल, एक करोड़ से बनने वाला सुलभ शौचालय, सत्संग भवन, रैन बसेरे के साथ पर्यटन की दृष्टि से विकास के लिए प्रदेश सरकार ने यहां कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
मिल सकती मेडिकल कॉलेज की सौगात
फैजाबाद। अगर वर्षों से लंबित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज के निर्माण की कवायद आगे बढ़ी तो जिले को मेडिकल कॉलेज की बड़ी सौगात मिल सकती है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत जिलाधिकारी व विवि कुलपति भी पहल कर रहे हैं। हालांकि बहुत कुछ शासन के रुख पर भी निर्भर है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए यहां से भेजा गया प्रस्ताव लंबित है। मेडिकल कॉलेज के लिए विवि 42 एकड़ जमीन के साथ कुल निर्माण लागत 329.62 करोड़ का 50 फीसदी अपने स्रोतों से खर्च करेगा। इस साल के बजट में विवि ने 150 करोड़ का प्रस्ताव भी कर रखा है। ऐसे में अगर शासन में कुछ हलचल हुई और बजट मिला तो जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल जाएगी।