फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   धनतेरस-दीपावली के लिए सजे बाजार

धनतेरस-दीपावली के लिए सजे बाजार

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। दीपावली व धनतेरस जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, बाजारों की रौनक बढ़ती जा रही है। जगह-जगह बर्तनों की दुकानें खुल गई हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए खरीददारी पर छूट के ऑफर भी दिए जा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों और व्यापारियाें में भी त्योहारों को लेकर खासा उत्साह है। लोग अपने घरों को सजाने-संवारने में जुटे हैं। धनतेरस पर्व के लिए बर्तन, झालर और मिट्टी की प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। वहीं ज्वैलरी की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी को पहुंचने लगी हैं। पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों को रंग-रोगन कर दुकानों पर सजाया जा रहा है। दुकानों पर ग्राहकों की आवक भी शुरू हो गई है। दूसरी ओर बीते साल की तुलना में इस बार सभी सामानों के दाम भी बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन

इस बार धनतेरस 21, जबकि दीपावली 23 अक्तूबर को है। सामानों की बिक्री के लिए सजी दुकानों से रिकाबगंज से चौक तक का नजारा बदला-बदला दिख रहा है। पटरियों तक कब्जा करके दुकानों को सजाया गया है। दीप पर्व पर बिक्री के लिए दुकानदारों ने अतिरिक्त सामान मंगवाए हैं। चौक, फतेहगांज, नाका, साहबगंज, रिकाबगंज, सहादतगंज, गुदड़ी बाजार में दुकानदारों ने सड़क पर ही अपनी दुकानें सजा ली हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए बैनर लगा आकर्षक छूट देने का वादा भी किया जा रहा है। दीपावली और धनतेरस के मद्देनजर इस बार बाजार में कई नए उत्पाद आए हैं।
विज्ञापन

नई तरीके के भोजन थाल, टोकरियां, चम्मच, फैंसी कटोरियां तथा बक्से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। दुकान से लेकर गोदाम तक फुल हो गए हैं। सामानों के मूल्य भी आसमान छू रहे हैं। हाल यह है कि बीते साल बीस रुपये सैकड़ा मिलने वाली दिउली के दाम तीन गुना बढ़कर पचास से सत्तर रुपये सैकड़ा पहुंच गया है। पूजन-अर्चन के लिए ग्राहक दीए व मिट्टी के अन्य सामान खरीद रहे हैं। बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार चूड़ा, लइया, लावा और खिलौना व गट्टे के मूल्यों में दस से लेकर 40 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोत्तरी हुई है। धनतेरस पर मंगलवार को बर्तनों और दूसरे सामानों की बिक्री खूब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed