फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप

कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। कचहरी में शुक्रवार को लावारिस मिले बैग में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इसकी जानकारी वकीलों ने सिविल कोर्ट चौकी प्रभारी को दी। मौके पर लगभग आधे घंटे चली छानबीन के बाद बैग में कुछ न मिलने पर वकीलों और पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। मालिक के पहुंचने पर सीओ ने पूछताछ के बाद बैग उसे दे दिया। वाकया दिन में लगभग दो बजे का है। वादकारी शेड संख्या छह में एक तख्त के नीचे शुक्रवार को कुछ लोगों ने एक लावारिस बैग रखा देखा। धीरे-धीरे बैग में बम होने की अफवाह उड़ी तो वकीलों ने इसकी सूचना सिविल कोर्ट चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह को दी। इसी शेड के नीचे 23 नवंबर 2007 को ब्लॉस्ट हुआ था और चार लोगों की मौत हो गई थी। इसी के चलते बम की आशंका से कचहरी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने तक बैग का मालिक भी मौके पर पहुंचा गया। पुलिस ने डाग स्क्वॉयड के साथ बैग की छानबीन की। बैग के मालिक ने पूछताछ में अपना नाम देवेंद्र नाथ दूबे निवासी रमऊपुर थाना कोतवाली बीकापुर बताया। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि बैग में कास्मेटिक सामान है। यह सामान वह मिलेट्री कैंटीन से खरीदकर लाया था और तख्त के नीचे रखकर मुकदमे की पैरवी में चला गया था। पुलिस ने उससे आवश्यक तहकीकात करने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed