{"_id":"126-87162","slug":"Faizabad-87162-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद-विवाद में इशिता व ओजस्विनी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद-विवाद में इशिता व ओजस्विनी प्रथम
Faizabad
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। हुदहुद से तबाह हुआ जीआईसी परिसर में पुस्तक मेला फिर गुरुवार को सज गया। पंडाल में विभिन्न प्रकाशकों ने स्टाल लगाए हैं। पुस्तक प्रेमी मेले में आने लगे हैं जिस कारण यहां की रौनक बढ़ गई है। गुुरुवार को वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। ‘धर्म के संबंध में क्या आस्था व विश्वास में अंतर है’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में जेबी अकादमी, टाइनी टाट्स, एफपीएस, एसएसबी, जीआईसी और एसएसबी आदि स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। विषय के पक्ष में कनौसा की इशिता त्रिपाठी व विपक्ष में जेबीए की ओजस्विनी ओझा प्रथम रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन इनरव्हील क्लब व मैत्री क्लब ने किया था।
विज्ञापन