{"_id":"126-87155","slug":"Faizabad-87155-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान की पीक देख भड़के प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान की पीक देख भड़के प्रमुख सचिव
Faizabad
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। लघु सिंचाई के प्रमुख सचिव के आने की सूचना पर शिक्षाभवन जहां एक दिन पूर्व से चकाचक किया जा रहा था वहीं दीवारों पर पड़ी पान व मसाले की पीक ने सारे किए धरे पर पानी फेर दिया। गुरुवार को लघु सिंचाई के प्रमुख सचिव डॉ. एसपी सिंह शिक्षा भवन में दाखिल होते ही दीवारों पर पान-मसाले की पीक देख भड़क उठे। दफ्तर में पान मसाला खाने वालों की क्लास लगाई गई। लोगों के मुंह खुलवाकर जीभ व दांत चेक किए गए। दाग पाए जाने पर जमकर फटकार भी लगाई गई। ऑफिस में बेतरतीब रखी फाइलों को ढंकने की कोशिश भी विफल दिखी, फटकार का असर रहा कि उनके जाते ही दर्जनों बोरे में फाइलें भरकर हटाने का काम शुरू हो गया।
सबसे पहले शिक्षा भवन की जांच करने पहुंचे लघु सिंचाई के प्रमुख सचिव डॉ. एसपी सिंह एक बाबू की सीट के पीछे पान की पीक देख भड़क उठे। बोल क्या घर में भी ऐसे ही थूकते हो। बाबू ने जवाब दिया साहब हमने छोड़ दिया है तो उसका मुंह खुलवाया तो जीभ रंगी मिली, इस पर उसे फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर व प्रथम तल की गहन जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य-संस्कृ ति में सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी। आलमारियों को खुलवाया तो फाइलें बेतरतीब ढंग से मिली। इस पर उन्होंने उनको ठीक करने की नसीहत दी। जैसे ही उनके कदम बाहर हुए, शिक्षा भवन अपने पुराने रौ में आ गया।