{"_id":"126-87069","slug":"Faizabad-87069-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से उखड़े पेड़, बिजली गुल
Faizabad
Updated Wed, 15 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। हुदहुद के असर से जिले में आई आंधी-पानी से 24 घंटे में सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। इससे सभी मार्गों पर लोग जाम से जूझे। सड़क और रेल ट्रैक पर गिरे पेड़ों के चलते यातायात पर भारी असर पड़ा है। ट्रैक पर गिरे पड़ों को हटाने के चलते छह घंटे तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। बिजली के तारों के टूटने से जिले के कई हिस्सों में 24 घंटे तक अंधेरा रहा, वहीं शहर में करीब 14 घंटे बाद लोगों को बिजली नसीब हुई। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के अनुसार जगह-जगह एचटी लाइन समेत पोल टूटने से आपूर्ति बहाल करने में समय लगेगा। तेज हवाओं संग बारिश से धान व गन्ना की फसल खेतों में पसर गई है। कृषि वैज्ञानिकों से इससे भारी नुकसान की बात कही है। साथ ही हाल में बोई गई अगेती आलू पानी में डूबने से सड़ने की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन