{"_id":"126-86113","slug":"Faizabad-86113-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हिंसा पर सख्त हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला हिंसा पर सख्त हो कार्रवाई
Faizabad
Updated Sat, 27 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य बासमती ने बुधवार को सर्किट हाउस में पुलिस-प्रशासन और प्रोबेशन विभाग के अफसरों के साथ महिला अपराधों की समीक्षा की। कहा कि महिला हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जिले में बढ़ते हत्या, बलात्कार, छेड़खानी, गुमशुदगी आदि प्रकरणों पर चिंता जताई। समीक्षा के दौरान घरेलू विवाद के दो नए मामले सामने आने पर उन्होंने पुलिस अफसरों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य बासमती ने बुधवार सुबह सर्किट हाउस में समीक्षा की। घरेलू हिंसा से संबंधित मामले में दो महिलाएं यहां शिकायत करने पहुंची थीं। उन्होंने दोनों मामलों की सुनवाई के बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उन्हें महिला की हत्या के एक मामले में कार्रवाई की बात बताई गई। बलात्कार के आठ मामलों में कार्रवाई के बारे में एसपी देहात पीयूष रंजन ने जानकारी दी। कहा कि जिले में छेड़खानी के 25 मामले दर्ज हुए हैं। बासमती ने लड़कियों की गुमशुदगी के प्रकरणों में की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने महिला हिंसा के मामलों में त्वरित कार्रवाई के लिए कहा।