फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   तगादे से आजिज हो की थी साधु की हत्या

तगादे से आजिज हो की थी साधु की हत्या

Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Mon, 01 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। महंत नृत्य गोपालदास के शिष्य व गंगा भवन के व्यवस्थापक विजय राम दास की हत्या के मामले में पुलिस ने सिद्धार्थनगर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि युवक पहले गंगाभवन मंदिर में ही रहता था। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने मकान खरीदने के लिए विजय राम दास से ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। बार-बार रुपये मांगने व बेइज्जत करने के चलते उसने विजय राम दास की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आपत्तिजनक वस्तुओं को आरोपी की ओर से प्लांट करने का तर्क दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात परिक्रमा मार्ग वासुदेव घाट मोहल्ला स्थित गंगा भवन में मंदिर के व्यवस्थापक 43 वर्षीय विजयरामदास की हत्या कर दी गई थी। मामले में महंत नृत्य गोपाल दास के शिष्य कमल नयन दास ने शुक्रवार अयोध्या कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी आरएस गौतम ने क्राइम ब्रांच की तमाम जांच व पूछताछ का ब्योरा देते हुए बताया मामले में सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम फूलपुर राजा थाना त्रिलोकपुर निवासी 23 वर्षीय दुर्गेश तिवारी को बीती रात साढ़े बारह बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दुर्गेश ने स्वीकार किया कि कुल्हाड़ी से दो वार कर उसने विजय रामदास की हत्या कर दी थी। दुर्गेश ने बताया कि पहले वह मणिरामदास छावनी में रहकर पढ़ाई करता था।
विज्ञापन

2006 में महंत विजय राम दास उसे अपने आश्रम गंगाभवन लाए। छावनी के पंजाबी भगवान व विजय राम दास ने उसको बासुदेव घाट में स्थित गोविंदराम का मकान 4 लाख 50 हजार रुपये में खरीदवाया। इसमें महंत विजय राम दास ने ढाई लाख रुपये उसको उधार दिए थे। विजय राम दास इन्हीं पैसों को लेकर कई दिनों से तगादा कर रहे थे। इसके अलावा वे उसके साथ मारपीट करते और बेज्जत भी करते थे। पैसों का प्रबंध न होने पर उसने विजय राम दास की हत्या का प्लान बनाया। आरोपी ने बताया कि गुरुवार की रात साढ़े बारह बजे उसने कुल्हाड़ी से विजय राम दास की हत्या कर दी। एसएसपी केबी सिंह ने हत्या के खुलासे पर पूरी टीम को पांच हजार नकद इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed