फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   गुलाबबाड़ी व बहू बेगम मकबरे की लौटेगी रौनक

गुलाबबाड़ी व बहू बेगम मकबरे की लौटेगी रौनक

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी और बहू बेगम मकबरे में रौनक लौटने वाली है। इसके सौंदर्यीकरण के साथ ही फव्वारों को चालू कराया जाएगा। फूलों की क्यारियां दुरुस्त होंगी। इसके आसपास के अवैध कब्जों को हटाकर आकर्षक बनाया जाएगा। गुरुवार को कमिश्नर वीके द्विवेदी और डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने विभिन्न अफसरों के साथ दोनों स्थलों का निरीक्षण करके शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कमिश्नर व डीएम ने दोनों स्थानों से अवैध कब्जे हटाने के लिए कहा है। एएसआई के प्रतिनिधि से यहां के संरक्षण के लिए कराए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। एएसआई के अधिकृत डीके जायसवाल ने इसके बारे में जानकारी दी। कमिश्नर ने ईओ नगर पालिका से कहा कि प्रात: काल बहुत से लोग यहां आते हैं। ऐसे में इसके गेट तक सफाई की व्यवस्था कराई जाए। उद्यान अधिकारी को अंदर से बाहर के पार्कों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए कहा। सचिव विकास प्राधिकरण से फव्वारा चालू कराने के लिए कहा। दोनों अफसरों ने यहां के तालाबों में स्वच्छ पानी भरवाने के साथ ही रंगी-बिरंगी मछलियों को डलवाने के लिए कहा। मजार भी साफ करा आकर्षक बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण मेें प्राधिकरण, पालिका, उद्यान सहित अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed