फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बीएड व पीजीडीसीए परीक्षा स्थगित

बीएड व पीजीडीसीए परीक्षा स्थगित

Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजबाद। अवध विश्वविद्यालय की 26 जुलाई से प्रस्तावित बीएड व पीजीडीसीए की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। जबकि विधि परीक्षा निर्धारित तिथि पर ही संपन्न होगी। गुरुवार को यह अहम फैसला शासन के दबाव पर आनन-फानन में बुलाई गई परीक्षा समिति की आपात बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बीएड् व एलएलबी मुख्य परीक्षा के केंद्र निर्धारण समेत अन्य छह बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके बाद विभिन्न मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। विवि परिसर स्थित कुलपति सभा कक्ष में पूर्वाह्न 11 बजे से परीक्षा समिति की अहम बैठक शुरू हुई। समिति ने चर्चा के बाद बीएड व पीजीडीसीए की परीक्षा अग्रिम आदेशों तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लेकर परीक्षा केंद्रों के पुनर्निधारण के लिए वाणिज्य संकाय के अध्यक्ष प्रो. एचपी पांडेय की अध्यक्षता में एक उप समिति गठित कर दी। इसमें प्रो. आरएल सिंह, डॉ. विनोद कुमार पांडेय व डॉ. सुशील सिंह भी शामिल हैं। यह समिति सप्ताहभर में बीएड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संदर्भ में अपनी रिपोर्ट कुलपति को प्रस्तुत करेगी। फिर रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा तिथि का निर्धारण होगा। वहीं समिति ने 26 जुलाई से ही शुरू होने वाली एलएलबी (विधि) मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम व केंद्रों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे विधि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार पहले से निर्धारित केंद्रों पर हाेंगी। इसके अलावा बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य, परीक्षा नियंत्रक कैलाशनाथ सिंह, प्रो. एचपी पांडेय, डॉ. विनोद कुमार पांडेय, डॉ. प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed