{"_id":"126-70009","slug":"Faizabad-70009-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकल उत्साही, अष्टभुजा अरुणिमा को मिलेगा माटी रतन सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकल उत्साही, अष्टभुजा अरुणिमा को मिलेगा माटी रतन सम्मान
Faizabad
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अवध के ख्यातिलब्ध माटी रतन सम्मान की घोषणा शुक्रवार को की गई। हिंदी में अष्टभुजा शुक्ला, उर्दू में शायर बेकल उत्साही तथा खेल में अरुणिमा सिन्हा का चयन माटी रतन सम्मान के लिए हुआ है। इसी के साथ ही शहीद स्मारक छात्रवृत्ति के लिए तीन छात्रों का चयन हुआ है, जिनको पांच-पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह जानकारी अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने दी। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रेस से मुखातिब थे। इससे पूर्व हुई माटी रतन चयन सम्मान समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मूक बधिर स्कूल के किशन, गुरुकुल विद्यालय के सूर्यकांत त्रिपाठी व यतीमखाना बड़ी बुआ के मो. साजिद को शहीद स्मारक छात्रवृत्ति दी जाएगी। इन छात्रों को पांच-पांच हजार की धनराशि दी जाएगी। 19 दिसंबर को जेल परिसर में अशफाक की शहादत स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में माटी रतन सम्मान व छात्रवृत्ति दी जाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में माटी रतन सम्मान पा चुके कवि स्वप्निल श्रीवास्तव और एडवोकेट सैयद आफताब रजा रिजवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन