{"_id":"126-69129","slug":"Faizabad-69129-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत
Faizabad
Updated Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात घर से चौरेबाजार खरीददारी करने आ रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
बताया गया कि शुक्रवार को चौरे क्षेत्र के मोतीगंज चंदौली गांव निवासी जियालाल (50) के घर के बच्चों ने दीपावली को लेकर लाई, बताशा व खिलौना तथा आतिशबाजी की मांग की। परिवारीजनों के कहने पर जियालाल भतीजे 20 वर्षीय पिंटू उर्फ दुर्गेश के साथ रात करीब आठ बजे बाइक से खरीददारी के लिए चौरे बाजार आ रहा था। इसी बीच चौरे-निधियावा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट मोतीगंज बाजार की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार चाचा-भतीजे को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी और वाहन मंगवाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से जियालाल व पिंटू उर्फ दुर्गेश को लाया गया था। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक परमानंद राम ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली व उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।