फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सतरंगी रोशनी से झिलमिलाया शहर

सतरंगी रोशनी से झिलमिलाया शहर

Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sun, 03 Nov 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। छोटी दीपावली पर शनिवार को बाजारों में खरीददारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों तक में लोग सामान खरीदने पहुंचे। इस दौरान कोई चूरा, खील, लाई, गट्ठा व खिलौने खरीदने में लगा रहा, तो किसी ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां व पटाके खरीदे। शाम होने के साथ ही पूरा शहर सतरंगी रोशनी से झिलमिलाने लगा। दीपावली पर बाजारों में भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर रखे थे। शहर में चौक की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। इसके अलावा चौक-चौराहों पर पुलिस का सशस्त्र दस्ता चौकसी करता नजर आया। प्रशासन की ओर से पटाकों की बिक्री समेत अन्य चीजों पर सतर्क निगाह रखी जा रही है। तैनात मजिस्ट्रेट लगातार निगरानी में जुटे हैं। शनिवार को छोटी दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा। दोपहर बाद बाजारों में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ने लगी। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान जहां मिठाई की दुकानों पर दिनभर भारी भीड़ जुटी रही, वहीं चूरा-लइया, खील-बताशे आदि की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। कोई पटाके तो कोई दीपावली पर पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी कर रहा था। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। कोई भी बाजार ऐसी नहीं रही, जहां लोगों की भीड़ न जुटी रही हो। शाम होते ही पूरा शहर सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। छोटी दिवाली पर महिलाओं और बच्चों ने घरों को दीपकों से सजा दिया।
विज्ञापन

पर्व पर भीड़ के मद्देनजर प्रशासन व पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध कर रखे थे। प्रशासन व पुलिस के अफसर सुरक्षा बलों के साथ बाजारों में घूमते दिखे। देहात क्षेत्रों में भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन



दीपों की रंगोली सजा मनाया दीपोत्सव
फैजाबाद। दीपावली पर्व पर पंचमुखी महादेव मंदिर गुप्तारघाट पर दीपों की रंगोली सजा दीपोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम प्रतिवर्ष दीपावली पर्व पर मनाया जाता है। छात्रों ने शुक्रवार की शाम मंदिर में पर्व के मद्देजनर श्रंगार व दीपों की रंगोली सजा दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed