फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बदले रूप में घूमते मिले तपस्वी छावनी के महंत

बदले रूप में घूमते मिले तपस्वी छावनी के महंत

Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। रामघाट स्थित प्रसिद्ध तपस्वी जी की छावनी के लापता महंत सर्वेश्वर दास 16 माह बाद मंगलवार को अचानक शहर में घूमते मिले। बदले रूप में उन्हें मंदिर के महंत हरिबंश दास उर्फ औलिया बाबा उन्हें पहचान कर मंदिर ले आए। उनके अचानक लापता होने और मंदिर की संपत्तियों को बेचने व बरबाद करने के आरोपों पर से भी पर्दा हट गया है। महंत सर्वेश्वर दास ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गुरु महाराज स्वामी रामगुलाम दास के उत्तराधिकारी के रूप में 28 सितंबर 1998 को महंत बनाया था। तभी से वह मंदिर के संरक्षक के रूप में पूरी ईमानदारी से कार्य करते रहे। मंदिर की कुछ जमीनें जो कब्जे में और विवादित थीं। उन जमीनों प्रमोद वन में दस बिस्वा, सुल्तानपुर में 16 बीघा, गोंडा के कोइली जंगल में 47 बीघा को उन्होंने औने-पौने दामों में बेचने का कार्य किया। इन जमीनों की बिक्री से मिले धन को बैंक में जमा करा दिया था। इसको लेकर मंदिर में गुरु भाइयों महंत रघुनाथ दास, रामदास आदि ने उन पर इस्तीफे का दबाव बनाने के साथ अपमानित करने लगे। यहां तक की उन्हें मारने-पीटने की धमकी भी दी जाने लगी। यह सब गुुरु भाई औलिया बाबा के सामने होता रहा लेकिन वह कुछ नहीं बोले। इन घटनाओं से मन टूटा और अपमानित महसूस किए जाने के कारण वह 9/10 जून को चुपचाप मंदिर को छोड़ ऋषिकेश चले गए। सिर पर जटा को बनवा कर कंठी को गंगा जी में प्रवाहित कर दिया और सन्यासी संतों के खेमे में पहुंच परिचय छिपाने के लिए अपना नया नाम मनीषानंद रख लिया। बताया कि वह अयोध्या बैंक में काम से आए थे और औलिया बाबा ने उन्हें पहचान पकड़ लिया लेकिन वह अब मंदिर में नहीं रहना चाहते। दूसरी तरफ महंत हरिवंश दास उर्फ औलिया बाबा ने कहा कि महंत सर्वेश्वर दास के लापता होने के बाद 28 जून को मंदिर व हजारों संतों की व्यवस्था की समस्या को देखते हुए उन्हें महंत बनाया गया था। यह भी निर्णय लिया गया था कि वह वापस आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed