{"_id":"126-67217","slug":"Faizabad-67217-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा के बीच मनेगा दुर्गा पूजा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा के बीच मनेगा दुर्गा पूजा महोत्सव
Faizabad
Updated Tue, 24 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। दुर्गा पूजा महोत्सव व रामलीला पर्व को शांति व सुरक्षा के साथ मनाने के लिए केंद्रीय दुर्ग पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक में दुर्गा पूजा महोत्सव व विसर्जन यात्रा को सुरक्षा सतर्कता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। वजीरगंज स्थित हनुमानगढ़ी में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता अपने पूजा पंडालों तथा विसर्जन शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और ऐसा कोई भी व्यक्ति मिले तो तुरंत उन्हें पुलिस के हवाले करें। समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव पारित कर सभी समितियों से शराब, गुलाल का इस्तेमाल न होने देने का निर्णय लिया गया। प्रतिमाएं 14 अक्तूबर को जीआईसी मैदान से निकलकर यात्रा की शक्ल में फतेहगंज, सुभाषनगर, मोतीबाग, बजाजा, चौक, हनुमानगढ़ी रिकाबगंज, सिविल लाइन्स से कैंट होते हुए श्रीभगवान जायसवाल घाट मीरनघाट विसर्जन के लिए पहुंचेंगी। बैठक की अध्यक्षता महंत जमुना दास व संचालन जोनल प्रमुख अतुल सिंह ने किया। इस दौरान अवधेश, साकेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन