{"_id":"126-67172","slug":"Faizabad-67172-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारी की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचारी की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम
Faizabad
Updated Mon, 23 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। शहर कोतवाली क्षेत्र में कक्षा तीन की नौ वर्षीय छात्रा से रेप के मामले में आरोपी मुहल्ले के 15 वर्षीय किशोर की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजन व स्थानीय लोग सड़क पर आ गए। मार्ग पर जाम लगाकर लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी लगा प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम व प्रदर्शन समाप्त करवाया। बता दें कि लगभग पांच दिन पूर्व कक्षा तीन की छात्रा से मुहल्ले के एक किशोर ने दुराचार किया था। हालत खराब होने पर छात्रा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज न मिल पाने पर भाजपा व कांग्रेस महिला नेताओं ने हंगामा भी काटा था। छात्रा जिला महिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती है। आरोपी किशोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद भी अब तक गिरफ्तारी न होने पर रविवार की सुबह लगभग दस बजे परिजनों व लोगों का गुस्सा सड़क पर आ गए। लोग नारेबाजी लगाते हुए अयोध्या-फैजाबाद मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस व प्रशासन सत्ता पक्ष के दबाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आरएस गौतम, सीओ सिटी अनिल सिसौदिया ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों व लोगों को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम व प्रदर्शन समाप्त कराया।
इनसेट...
प्रदर्शन के बाद सक्रिय हुई पुलिस, दी दबिश
- कक्षा तीन की छात्रा के साथ पांच दिन पूर्व हुए दुराचार और नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस संवेदन शून्य बनी रही। नाबालिग छात्रा से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करना तो दूर उसे पकड़ने के लिए दबिश तक की कोशिश नहीं शुरू की। रविवार को जब परिजन व स्थानीय लोग सड़क पर उतर जाम व प्रदर्शन करने लगे तो पुलिस भी सक्रिय हुई और आरोपी किशोर के घर पर दबिश डाली गई। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिसिया कार्रवाई पर लोग यह सवाल जरूर उठाते रहे कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पांच दिन से आरोपी घर पर ही रहेगा, यह है जिले की पुलिस की त्वरित कार्रवाई?