फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   युवक का पीट-पीटकर कत्ल

युवक का पीट-पीटकर कत्ल

Sat, 21 Sep 2013 05:37 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Sat, 21 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
गोसाईगंज/फैजाबाद। गुजरात प्रांत के सूरत से कमाई कर लौटे शख्स ने अपनी बीवी को पड़ोस के गांव निवासी एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आवाज देकर पत्नी को बाहर बुलाया और पिटाई की। बाद में बीच-बचाव करने आए प्रेमी को बांस में बांधकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। वारदात को लेकर क्षेत्र में हलचल है। मुख्य आरोपी व उसके एक भाई ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक के चाचा ने छह को नामजद करते हुए बलवा व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थानाक्षेत्र के गांव पकरैला के मजरे अचकवापुर निवासी 42 वर्षीय उदयभान वर्मा पुत्र संतराम की पत्नी की छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद उसका अवैध संबंध टंडौली के मजरे राजापुर निवासी एक दलित विवाहिता से हो गया था। विवाहिता का पति काफी दिनों से गुजरात प्रांत के सूरत में रहकर पल्लेदारी का काम करता है। बताया गया कि गुरुवार की रात राजापुर गांव के बाहर भंडारा था। रात लगभग साढे़ नौ बजे उदयभान भंडारे में भोजन करने निकला। इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के छप्पर में पहुंच गया। वहीं रात में विवाहिता का पति जियाराम ट्रेने से मध्य रात्रि घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी व उदयभान छप्पर में आपत्तिजनक हालत में थे। जियाराम ने डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव के लिए उदयभान आया तो उसको बांस में बांध कर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार होने पर जियाराम के भाई तथा परिवार व अन्य लोग भी पहुंचे गये और लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। मामले की खबर पर पहुंची पुलिस ने उदयभान को बंधन से मुक्त कराया और सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरएन सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा लालता प्रसाद वर्मा पुत्र बद्री की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें जियालाल, राम लहुरी, परशुराम उर्फ बिल्लू, छोटेलाल, धर्मेंद्र, घंटीलाल को नामजद किया गया है, जबकि 10-12 अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने आरोपियों में से जियालाल व राम लहुरी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed