{"_id":"126-67064","slug":"Faizabad-67064-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के प्रयास में तीन लोगों को तीन वर्ष की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती के प्रयास में तीन लोगों को तीन वर्ष की सजा
Faizabad
Updated Sat, 21 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। अदालत ने डकैती के प्रयास में तीन लोगों को तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। फैसला न्यायिक मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार पांडेय की अदालत से हुआ। मामला पूराकलंदर थाने के गांव पलिया रिसाली हनुमतनगर का है। अधिवक्ता अजयवर्मा व राम सुभावन वर्मा ने बताया कि इसी गांव के श्यामलाल सोनी अपने परिवार के साथ दरवाजे पर सोए थे। रात को उनकी नींद खुली तो देखा कि चार बदमाश उनके घर का दरवाजा तोड़ कर घुसने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बचाव के लिए तेजाब की बोतल चारों के ऊपर फेंक दी। इससे चारों झुलस गए। इसकी रिपोर्ट उन्होंने कनकपुर झगरौली निवासी रामकुमार कोरी, राम नगर निवासी गंगा राम के खिलाफ यह कहते हुए दर्ज कराई कि इनके गिरोह के लोगों ने ही डकैती का प्रयास किया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद रामनगर के जमुना निषाद को भी विवेचक ने आरोपी बनाया था। सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों को डकैती के प्रयास का दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन