फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में पहुंचे 1500 युवक

सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में पहुंचे 1500 युवक

Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Mon, 29 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। सेना की खुली भर्ती रैली में रविवार को लिखित परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा के लिए करीब डेढ़ हजार युवकों को आमंत्रित किया गया था। इन युवकों ने भोर से ही मैदान पहुंच लिखित परीक्षा में शिरकत की। परीक्षा से पूर्व युवकों की शारीरिक व प्रमाण पत्रों की जांच हुई और कंप्यूटर में फीड आंकड़ों से मिलान कराया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल संदीप सिंह ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। जल्द परीक्षा का परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले दिनों डोगरा रेजीमेंटल सेंटर के मैदान पर एआरओ अमेठी के निर्देशन में सात जनपदों की खुली सेना भर्ती रैली कराई गई थी। पांच फरवरी से 13 फरवरी तक चली भर्ती रैली में कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, महराजगंज के नवयुवकों को बुलाया गया था। इन जिलों के हजारों युवकों ने रैली में प्रतिभाग कर फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट व डाक्यूमेंटेशन इत्यादि कराया था। खुली भर्ती रैली में करीब डेढ़ हजार युवक सेना की विभिन्न ट्रेड में लिखित परीक्षा के योग्य पाए गए थे। इन युवकों की रविवार को कैंट स्थित आर्मी स्कूल के मैदान पर लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

भर्ती अधिकारी व एआरओ अमेठी के डायरेक्टर कर्नल संदीप सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए डेढ़ हजार युवकों को बुलाया गया था। इसमें सभी सात जिलों के युवकों ने परीक्षा दी। लिखित परीक्षा का आयोजन सुबह दस बजे से 11 बजे तक हुआ। इससे पूर्व युवकों का शारीरिक परीक्षण व प्रमाण पत्रों का फिर से मिलान कराया गया। उधर लिखित परीक्षा सकुशल निपटाने के लिए डोगरा रेजीमेेंट व एआरओ अमेठी से पहुंचे सेना के अधिकारी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed