फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   भगवा दुर्ग ढहते ही अयोध्या से मुंह फेरा

भगवा दुर्ग ढहते ही अयोध्या से मुंह फेरा

Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
Faizabad
Faizabad Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। भगवा सियासत की ऊर्जा स्थली रही अयोध्या का दुर्ग ढहने के साथ ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी इधर से मुंह फेर लिया। राम रट की बदौलत हिंदुओं को एकजुट कर सियासी फसल काटने वाली भाजपा यहां के नेताओं को अब तवज्जो देने के मूड में नहीं है। कुछ माह पहले घोषित प्रदेश कार्य समिति में महामंत्री व उपाध्यक्ष रहने वाले पूर्व मंत्री लल्लू सिंह को भी स्थान नहीं मिला। राष्ट्रीय कार्य समिति में उपाध्यक्ष रहे फायर ब्रांड नेता व राज्य सभा सदस्य विनय कटियार का भी पत्ता साफ कर दिया गया। रविवार को घोषित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद अयोध्या में प्रेस वार्ता के दौरान कटियार की जुबां से दर्द और आक्रोश दोनों छलका।
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राज्यसभा सदस्य विनय कटियार को उपाध्यक्ष पद देकर अयोध्या-फैजाबाद को खास तव्वजो दिया गया था। रविवार को घोषित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उनका पत्ता साफ कर दिया
विज्ञापन

गया। प्रेस वार्ता में बड़ी सावधानी से राजनाथ सिंह की नई टीम पर उन्होंने अपनी राय जाहिर की। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खासम-खास, सिपहसालार अमित शाह को राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर उनका बचाव करते हुए कहा कि अभी तो आरोप ही लगा है। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति में इस क्षेत्र का कई वर्षों तक दबदबा रहा। अयोध्या को भगवा दुर्ग में तब्दील करने वाले लल्लू सिंह लगातार दो दशक तक अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी चुनावी रणनीति व जनता के बीच उनका करिश्माई व्यक्तित्व पिछले विधानसभा चुनाव में बही सपा की बयार में धुल गया। अयोध्या में भगवा दुर्ग ढहने के साथ ही प्रदेश कार्य समिति में यहां का प्रतिनिधित्व भी छिन गया।

लल्लू सिंह प्रदेशीय महामंत्री व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। कल्याण सिंह के मंत्रिमंडल में कटेहरी से विधायक रहे अनिल तिवारी बृजप्रांत के प्रभारी रहे हैं। मौजूदा कार्यसमिति में लल्लू सिंह व अनिल तिवारी को खास तवव्जो नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed