{"_id":"126-46612","slug":"Faizabad-46612-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट मामले में बैंक मैनेजर हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट मामले में बैंक मैनेजर हिरासत में
Faizabad
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। थाना क्षेत्र के नारी का पुरवा गोपालपुर बरांव निवासी किसान राम हजूर वर्मा पुत्र राममिलन से गोली मारकर हुई 50 हजार रुपये की लूट मामले में सोमवार को भाकियू ने बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया। भाकियू के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए केसरुआ बुजुर्ग के ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अजय श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है।
घटना के बाद पुलिस ने शाखा प्रबंधक के करीबी एक युवक को हिरासत में लिया था। युवक की घायल किसान के पिता से शिनाख्त कराई गई थी। शिनाख्त के बाद वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। रविवार को भाकियू नेताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया था। सोमवार को भाकियू पदाधिकारी केशरुआ बुजुर्ग स्थित ग्रामीण बैंक शाखा पहुंच गये और प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप था कि वारदात में शाखा प्रबंधक की भी भूमिका है। हिरासत में लिया गया युवक बैंक शाखा में तैनात न होने के बाद कर्मी की तरह काम करता था। सीओ बीकापुर आईपीएस केके गहलौत व थाना पुलिस ने प्रबंधक को थाने ले आई। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष श्रीराम वर्मा, घनश्याम वर्मा, अरविंद रहे।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नौ नवंबर की इस घटना में पुलिस ने अब तक निकट के ही दो गांवों के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस पूछताछ के बाद इस बात को लेकर मुतमईन हो गई है कि यह दोनों युवक इस घटना में शामिल हैं, लेकिन जिसे वह मुख्य आरोपी मान रही है अब तक उसे नहीं पकड़ पाई है। उसी युवक की बाइक लूट में प्रयोग की गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच अंतिम पड़ाव पर है।