{"_id":"41257","slug":"Faizabad-41257-126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई को बंधक बना घेरा बिजलीघर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई को बंधक बना घेरा बिजलीघर
Faizabad
Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन। बिजली समस्या से परेशान क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और गुस्साए लोगों ने तारुन उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। वहां पहुंचे अवर अभियंता रामसेवक गुप्ता को बंधक बना लिया। अधिशाषी अभिंयता को बुलाने और आपूर्ति में सुधार की मांग पर अड़ गए। सूचना पर पुलिस व अधिशाषी अभियंता पहुंचे और आश्वासन दिया तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए।
गुस्साएं किसान रविवार को उपकेंद्र पहुंचे और आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर राजनीतिक दलों के नेता भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। सभा के माध्यम से भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अनिल कोरी ने सपा सरकार को किसानों के मुद्दे पर कटघरे में खड़ा किया। कहा, जनता ने जिस उम्मीद से सपा की सरकार बनवाई, उस पर सरकार व जनप्रतिनिधि खरे नहीं उतर पाए। किसान नेता मुन्नी लाल वर्मा ने कहा कि बिजली समस्या को लेकर किसान सड़क पर उतरेगा। प्रदर्शन व जेई के बंधक बनाए जाने की सूचना पर अधिशाषी अभियंता मनोज सोनकर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। वार्ता में जर्जर तार व खंभों को ठीक कराने के साथ आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया। उपकेंद्र पर लापरवाह लाइनमैन कृष्ण प्रताप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भरोसा दिया, तो प्रदर्शनकारी शांत हुए। सात सूत्रीय मांग पत्र भी लोगों ने सौंपा। प्रदर्शन में श्रीराम वर्मा, अरविंद गिरि, विनय सिंह, राम सुभावन भारती, रामअरज वर्मा, गुड्डू पांडेय, राम अनुज मिश्र, अनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, गंगाराम, हरिओम पांडेय आदि शामिल रहे।