फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   98 percent voters voted in the Legislative Council elections

विधान परिषद चुनाव में 98 फीसदी मतदान

Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
98 percent voters voted in the Legislative Council elections
अयोध्या। विधान परिषद चुनाव में शनिवार को 98.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मतदान शांतिपूर्ण रहा। सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के बीच बड़े से छोटे जनप्रतिनिधियों ने वोट डाले। अफसरों ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। गौरतलब है कि तीन प्रत्याशी भाजपा से डॉ. हरिओम पांडेय, सपा से निवर्तमान एमएलसी हीरालाल यादव व निर्दलीय नरेंद्र देव चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। सांसद लल्लू सिंह ने जिला पंचायत मतदान केंद्र पर वोट डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने भी जिला पंचायत के मतदान केंद्र पर वोट डाला। सपा विधायक अभय सिंह ने पूराबाजार ब्लॉक के मतदान केंद्र पर मतदान किया। महापौर ऋषिकेश ने कई पार्षदों के साथ जिला पंचायत बूथ पर मतदान किया।
विज्ञापन

बीकापुर के भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने सोहावल ब्लॉक स्थित केंद्र पर वोट डाला। मिल्कीपुर के सपा विधायक अवधेश प्रसाद ने सोहावल ब्लॉक के मतदान केंद्र पर वोट डाला। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने अमानीगंज ब्लॉक के केंद्र पर वोट डाला। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने जिला पंचायत मतदान केंद्र पर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के 205 मतदाताओं में से 204 ने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत सिहोरिया के प्रधान राज कुमार वर्मा के जेल में निरुद्ध होने के कारण उनका ही मत नहीं पड़ सका। चुनाव प्रेक्षक व क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक यहां 157 में से 156 मतदाताओं ने वोट डाला। दोस्तपुर रग्घुपुर के प्रधान का निधन होने के कारण एक वोट नहीं पड़ा। यहां विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने वोट डाला। बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जय नाथ गुप्ता ने बताया कि यहां 178 के सापेक्ष 176 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। दो पुरुष मतदाता मतदान करने नहीं आए।
पटरंगा प्रतिनिधि के मुताबिक यहां 140 में से 138 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक बीडीसी सदस्य की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी जबकि एक बीडीसी विदेश में होने के कारण मतदान में भाग नहीं ले सके। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉक मुख्यालयों अमानीगंज, मिल्कीपुर और हैरिंग्टनगंज में बने मतदान केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। तीनों ब्लॉकों के 480 के सापेक्ष 471 मतदाताओं ने वोट डाले।
मिल्कीपुर में 176 के सापेक्ष 169 मतदाताओं ने वोट डाला। अमानीगंज केंद्र पर 162 में से 160 जनप्रतिनिधि मतदाताओं ने वोट डाला। मसौधा प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय मतदान केंद्र पर दो बजे तक 100 फीसदी मतदान पूर्ण हो गया था। यहां कुल 165 मतदाताओं ने दोपहर दो बजे तक मतदान कर लिया।
विधानपरिषद चुनाव को लेकर शनिवार को प्रेक्षक अनामिका सिंह आईएएस ने जिला पंचायत अयोध्या, मसौधा, बीकापुर व तारून मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी स्थलों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। किसी भी क्षेत्र से किसी प्रकार की अप्रिय घटना के समाचार प्राप्त नहीं हुआ। जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने भी बूथों का निरीक्षण किया गया।
सभी मतदान केंद्रों से मतपेटिका कलेक्ट्रेट स्थित अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के कक्ष में बनाए गये स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखकर प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधि और प्रेक्षक की उपस्थिति में सील करा दिया गया। बैलेट बॉक्स सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा बलों की निगरानी में रहेगा। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि मतगणना 12 अप्रैल को निर्धारित समय से प्रारंभ कराई जाएगी। मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विधानपरिषद चुनाव में कुल 98.305 फीसदी वोट डाले गए। अयोध्या जिले में 98.17 फीसदी और अंबेडकरनगर में 98.44 पीसदी मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। बैलेट बाक्स को सुरक्षित सील करा दिया गया है। मजिस्ट्रेट व अर्ध सैनिक बल सुरक्षा में लगाए गये हैं। मतगणना 12 अप्रैल को होगी।
-अमित सिंह, एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed