फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   ग्रामीण व शहरी 320 एएनएम को मिलेगा टेबलेट

ग्रामीण व शहरी 320 एएनएम को मिलेगा टेबलेट

Sat, 27 Apr 2019 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण व शहरी 320 एएनएम को मिलेगा टेबलेट
ग्रामीण व शहरी 320 एएनएम को मिलेगा टैबलेट
विज्ञापन

अयोध्या। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने अब नई पहल की है। इसके तहत एएनएम को दिन भर किए गए कार्यों की जानकारी एप के जरिये ऑनलाइन फीड करनी होगी। इसके लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की कुल 320 एएनएम को टैबलेट दिए जाएंगे। काम का तरीका समझाने के लिए इन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।

ग्रामीण इलाके में 298 व शहरी क्षेत्र में 22 एएनएम तैनात हैं। प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एएनएम गांवों में जाकर गर्भवती एवं नवजातों का सर्वे करती हैं। संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर बने रजिस्टर में इसकी जानकारी दर्ज करती हैं। ऐसे में उक्त आंकड़ों को जिला स्तर तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है।
विज्ञापन


साथ ही एएनएम द्वारा किए गए कार्यों की भी स्पष्ट जानकारी विभाग को नहीं हो पाती। इन समस्याओं से निजात के लिए विभाग ने अब 320 एएनएम को टैबलेट देने की योजना बनाई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने मोबाइल आधारित अनमोल, एनसीडी व ईडीएसपी एप तैयार किया है ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के हितग्राहियों की जानकारी फीड की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऐप में एएनएम द्वारा दिन भर किए गए समस्त कार्यों की सूचना प्रतिदिन फीड करनी होगी। इसका लॉग-इन, पॉसवर्ड जिला मुख्यालय के पास भी रहेगा जिसके जरिए वहां के अधिकारी-कर्मचारी मॉनीटरिंग के साथ ही समय-समय पर कार्यक्रम की समीक्षा भी करेंगे। स्वास्थ्य उपकेंद्र के सभी ग्रामों का डाटा सिंक करना, नवदंपती का पंजीयन करना, नई गर्भवती का पंजीयन करना, नए शिशु का पंजीयन करना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बीपी, हाइपर टेंशन व कैंसर के मरीजों की स्क्रीनिंग करना आदि।

टैबलेट मिलते ही एएनएम को स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसीपीएम अमित कुमार ने बताया कि टेबलेट वितरित करने के बाद इसमें डाले गए अनमोल, एनसीडी व ईडीएसपी ऐप के प्रयोग के बारे में एएनएम को विकासखंड क्षेत्रवार प्रशिक्षित किया जाएगा।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अयोध्या डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की ग्रामीण व शहरी इलाके की 320 एएनएम को शीघ्र ही टेबलेट दिया जाएगा। सभी सूचनाएं ऐप पर ऑनलाइन अपलोड की जाएंगी। शीघ्र ही एएनएम को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed