फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राममंदिर के समर्थन में उतरा सुन्नी सोशल फोरम

राममंदिर के समर्थन में उतरा सुन्नी सोशल फोरम

Thu, 04 Apr 2019 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
राममंदिर के समर्थन में उतरा सुन्नी सोशल फोरम
राममंदिर के समर्थन में उतरा सुन्नी सोशल फोरम
विज्ञापन

अयोध्या। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद के नाम पर हिंदु-मुस्लिमों में रार-तकरार की आशंका हाशिए पर है। गत कुछ वर्षों में कई ऐसे मुस्लिम सामने आए हैं जिन्होंने मंदिर के समर्थन में ताल ठोंककर उदारता दिखाई है।

अब सुन्नी सोशल फोरम से जुड़े करीब तीन दर्जन लोग बुधवार को अयोध्या पहुंचे और पक्षकारों से मुलाकात कर राममंदिर निर्माण को लेकर सहमति पत्र सौंपा।

दिगंबर अखाड़ा में फोरम के राष्ट्रीय संयोजक ठाकुर राजा रईस ने कहा कि राम ही हमारे पूर्वज थे और हम लोग उनके वंशज हैं। हिंदुस्तान में जब इस्लाम नहीं था और न ही कोई मस्जिद थी तब केरल के हिंदू राजा ने पहली मस्जिद तामीर की।
विज्ञापन


जिस तरह हमारा पाक स्थान काबा नहीं बदला जा सकता, उसी तरह हमारे श्रीराम नबी का जन्म स्थान भी नहीं बदला जा सकता है। इतिहास के मुताबिक बाबर के सिपाहसलार मीर बाकी ने हमारे नबी श्रीराम के मंदिर को तोड़कर एक अनाधिकृत ढांचा बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे समाज के लोगों की पुरजोर गुजारिश है कि हमारे नबी श्रीराम जी के जन्म स्थान पर एक भव्य मंदिर का निर्माण सौहार्दपूर्ण वातावरण में करवाया जाए।

इसके लिए होने वाली कारसेवा में हम मुसलमानों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए तथा अयोध्या शास्त्रीय सीमा के बाहर मस्जिद-ए-अमन बने ताकि मुस्लिम भाईयों को सुकून मिले। हमें मंदिर निर्माण से कोई आपत्ति नहीं है।

बताया कि हमने श्रीरामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास, श्रीरामजन्मभूमि न्यास के सदस्य महंत सुरेश दास सहित पक्षकार इकबाल असंारी से मुलाकात कर उन्हें राममंदिर निर्माण के समर्थन में फोरम के 65 मुस्लिम सदस्यों का हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्र सौंपा है।


बताया कि हम राममंदिर निर्माण के लिए अभियान चलाकर अधिक से अधिक मुस्लिम भाईयों का समर्थन जुटाएंगे। इस दौरान फोरम के राष्ट्रीय सह-संयोजक मो.वसी हैदर, डॉ.अनिल सिंह, शाजिया, परवीन, अतहर अली, मो.अकबाल, मो.अब्बास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed