फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   महाशिवरात्रि आज, रामनगरी में हर-हर महादेव की गूंज

महाशिवरात्रि आज, रामनगरी में हर-हर महादेव की गूंज

Mon, 04 Mar 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, रामनगरी में हर-हर महादेव की गूंज
महाशिवरात्रि आज : रामनगरी में सुरक्षा सख्त, चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
विज्ञापन

अयोध्या। महाशिवरात्रि को लेकर पूर्व संध्या पर राम की नगरी में शिवभक्ति का उल्लास चरम पर पहुंच गया है। शिवमंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। पौराणिक प्राचीन शिवमंदिर सजकर तैयार हो चुके हैं।

उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा सख्त कर दी है। रामनगरी में रूट डायवर्जन कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर रविवार को ही रामनगरी में भक्तों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन


भक्तों में सरयू में स्नान व जल लेकर सोमवार को हर-हर, बम-बम, हर हर महादेव, ऊं नम: शिवाय की गूंज के साथ अभिषेक की होड़ रहेगी। रामनगरी के नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ अभिषेक, पूजन को उमड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों, बस्ती, हरैया, गोंडा, नबाबगंज सहित शहर के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों का रेला महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी में उमड़ेगा। इस लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अयोध्या में रूट डायवर्ट रहेगा, मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि स्नानघाटों पर पुलिस के अलावा पीएसी व सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती कर दी गई है।

नागेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी। डीएम अनुज झा ने रविवार को भी नागेश्वरनाथ मंदिर सहित सरयू घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवभक्तों को कोई असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत अधिकारियों को दी।

कहा कि पर्व पर नगर मजिस्ट्रेट एवं रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों तथा समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसील क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदायी होंगे।

इस बार महाशिवरात्रि पर्व चार मार्च को धनिष्ठा नक्षत्र एवं शिव योग में मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इसके स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। आचार्य शिवेंद्र बताते है कि शनिदेव शिवजी के अनन्य भक्त और शिष्यों में से एक हैं।

ऐसे में इस बार महाशिवरात्रि पर महादेव के पूजन से भक्तों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। आचार्य शिवेेंद्र ने बताया कि शिव पुराण के अनुसार महाशिवरात्रि की रात में रुद्राभिषेक करने से भक्त को अप्रत्याशित सफलता और लाभ मिलता है।


संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वालों को गन्ने के रस, नौकरी अथवा कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए घी एवं शहद से अभिषेक करना चाहिए। दूध व गंगा जल से अभिषेक करना भी लाभकारी माना गया है। शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से मंगल का दुष्प्रभाव शांत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed